लाइव न्यूज़ :

क्या संसद में महंगाई पर चर्चा के दौरान अपना कीमती बैग छिपा रही थीं महुआ मोइत्रा? वीडियो वायरल

By शिवेंद्र राय | Updated: August 2, 2022 17:19 IST

संसद में तृणमूल की काकोली घोष दस्तीदार जब महंगाई पर बोल रही थीं तो उनके बगल में बैठी मोइत्रा अपना बैग टेबल के नीचे अपने पैरों के पास ले जाते हुए कैमरे में कैद हो गईं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि महुआ का बैग 1.5 लाख रुपये का था। इसी कारण वह अपना बैग छिपा रहीं थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसद में महंगाई पर चर्चा के दौरान अपना बैग छिपाती नजर आईं महुआ मोइत्रावायरल हो रहा है घटना का वीडियो1.5 लाख रुपये कीमत की बताया जा रहा है बैग

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र चल रहा है। विपक्ष बढ़ती हुई महंगाई को लेकर सरकार पर हमलावर है। आज भी लोकसभा में महंगाई के मुद्दे पर जोरदार बहस हुई। बहस के दौरान एक ऐसा वाकया भी देखने को मिला जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल सोमवार को लोकसभा में महंगाई, जीएसटी और अन्य उत्पादों के बढ़ते दामों पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार बोलने के लिए खड़ी हुईं। जैसे ही काकोली घोष दस्तीदार ने महंगाई के मुद्दे पर बोलना शुरू किया तृणमूल की ही सांसद महुआ मोइत्रा अपना बैग उठाकर नीचे रखती हुई देखी गईं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि महुआ का बैग 1.5 लाख रुपये का था। इसी कारण वह अपना बैग छिपा रहीं थीं। लोग इस बैग को लुई वीटन ब्रांड का बता रहे हैं।

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई। एक यूजर अवंतिका गुप्ता ने लिखा है 'महंगाई' शब्द आते ही लुई वीटन नीचे खिसकने लगता है। मुझे महुआ के प्रशंसकों के लिए बहुत खेद है कि इस महिला को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के चेहरे के रूप में चुना। 

कुछ यूजर्स ने लूई वीटन कंपनी के बैग की तस्वीर भी कीमत के साथ पोस्ट की।

दरअसल महुआ मोइत्रा सरकार के खिलाफ अपने आक्रामक रवैये के लिए जानी जाती हैं। संसद में बाहर सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोडने वाली महुआ मोइत्रा के इस वीडियो पर कुछ लोग तंज भी कस रहे हैं। बता दें कि लुई वीटन मैलेटियर, जिसे आमतौर पर लुई वीटन के नाम से जाना जाता है, एक फ्रांसीसी लक्जरी फैशन हाउस और कंपनी है। ये कंपनी लक्जरी बैग और चमड़े के सामान से लेकर जूते, घड़ियां, गहने, एक्सेसरीज और बेहद महंगे चश्मे बेचने के लिए जाती है। इस कंपनी के उत्पाद बेहद महंगे होते हैं इसलिए आम लोग इसका इस्तेमाल नहीं करते।

टॅग्स :महुआ मोइत्रासंसद मॉनसून सत्रटीएमसीजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?