लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: SIT के हाथ लगी डायरी, हिटलिस्ट के 34 नामों में गौरी लंकेश थीं दूसरी, जानिए पहले पर कौन

By भारती द्विवेदी | Updated: July 25, 2018 09:21 IST

बरामद डायरी में मिले सभी नाम कर्नाटक और महाराष्ट्र के लोगों की हैं। जिसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस को अलर्ट किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 25 जुलाई: पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के हाथ एक डायरी लगी है। ये डायरी पुलिस ने एक कट्टरपंथी हिंदुत्व समूह से जुड़े एक व्यक्ति से बरामद किया है। खबर के मुताबिक पुलिस को डायरी में 34 नाम मिले हैं, जिनका 2016 में मर्डर किया जाना था। उस हिट लिस्ट में पत्रकार गौरी लंकेश का नाम दूसरे नंबर पर था। उस लिस्ट में कर्नाटक एक्टर गिरीश कर्नाड का नाम नंबर एक पर रखा गया है। गिरीश को राज्य सरकार की तरफ से सुरक्षा दी गई है। 

बरामद डायरी में मिले सभी नाम कर्नाटक और महाराष्ट्र के लोगों के हैं। जिसके बाद दोनों ही राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। एसआईटी को ये डायरी पुणे के निवासी अमोल काले से मिली थी। अमोल हिंदू जनजागृति समिति के पूर्व संयोजक रहा चुका है। काले को सनातन संस्थान और उसके सहयोगी, एचजेएस से जुड़े एक गुप्त इकाई में एक प्रमुख व्यक्ति माना जाता है।  21 मई को कर्नाटक के दावणगेरे इलाके से गिरफ्तार किया गया था। 

बता दें कि साल 2017 के सितंबर महीने में वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की अज्ञात हमलावरों ने उनके निवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक  अनुसार, गौरी को रात लगभग 8:30 बजे उस समय बिल्कुल करीब से गोली मारी गई। इस वक्त जब वह राजराजेश्वरी नगर में अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गौरी के माथे पर तीन गोलियां दागी गईं थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :गौरी लंकेशकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप