लाइव न्यूज़ :

अगर पता होता सुनील जाखड़ के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है सनी देओल तो पहले ही मना कर देता: धर्मेन्द्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2019 13:07 IST

विनोद खन्ना के निधन के बाद  गुरदासपुर लोकसभा सीट पर अप्रैल 2017 में  हुए उपचुनाव में कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने जीते थे। तब जाखड़ ने बीजेपी के स्वर्ण सालारिया को 1,93,219 वोटों के अंतर से हराया था।

Open in App
ठळक मुद्दे पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर सातवें चरण में 19 मई को मतदान होंगे। सनी देओल लोकसभा चुनाव 2019 से राजनीति में एंट्री कर रहे हैं और बीजेपी की टिकट पर गुरदासपुर लोकसभा सीट चुनाव लड़ रहे हैं।

अभिनेता धर्मेन्द्र इन दिनों अपने बेटे सनी देओल के लिए चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। सनी देओल लोकसभा चुनाव 2019 से राजनीति में एंट्री कर रहे हैं और बीजेपी की टिकट पर गुरदासपुर लोकसभा सीट चुनाव लड़ रहे हैं। इसी दौरान धर्मेन्द्र ने सनी देओल की उम्मीदवारी को लेकर कहा है कि अगर मुझे पता होता कि गुरदासपुर लोकसभा सीट से सुनील जाखड़ भी चुनावी मैदान में हैं। सुनील जाकड़ कांग्रेस की टिकट पर गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर सातवें चरण में 19 मई को मतदान होंगे। 

धर्मेन्द्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'मैं सनी देओल को  गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने ही नहीं देता, अगर मुझे पहले पता होता है कि वहां सुनील जाखड़ चुनावी मैदान में हैं। सुनील जाखड़ मेरे दोस्त बलराम जाकड़ का बेटा है। बलराम जाकड़ मेरे भाई जैसा है और भाई का बेटा मेरे बेटे जैसा हुआ।'

धर्मेन्द्र ने कहा, सुनील मेरे बेटे जैसा है। मेरे बलराम जाकड़ के साथ बहुत अच्छे और गहरे रिश्ते हैं। सुनील एक बहुत बड़ा नेता है।'

11 मई को गुरदासपुर में रैली करने आए धर्मेन्द्र को जब यह बताया गया कि इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने स्थानीय मुद्दों पर बहस करने के लिए सनी देओल को आमंत्रित किया है तो धर्मेन्द्र ने कहा,'हम यहां बहस करने नहीं आए हैं, बल्कि लोगों के दर्द को सुनने आए हैं।'

विनोद खन्ना के निधन के बाद सुनील जाखड़ ने जीता था उपचुनाव

विनोद खन्ना के निधन के बाद  गुरदासपुर लोकसभा सीट पर अप्रैल 2017 में  हुए उपचुनाव में कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने जीते थे। तब जाखड़ ने बीजेपी के स्वर्ण सालारिया को 1,93,219 वोटों के अंतर से पराजित किया था। उस समय भी दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना टिकट पाने के लिए कोशिश कर रही थीं लेकिन तब भी उनका पत्ता कट गया था। विनोद खन्ना ने यहां से 1998, 1999, 2004 और 2014 में जीत हासिल की थी। उन्हें यहां लोग प्यार से ‘पुलों का सरदार’ कहते हैं। 

टॅग्स :गुरदासपुरसनी देओलधर्मेंद्र
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण