लाइव न्यूज़ :

बेटे की जीत के लिए वोट मांगते समय भावुक हुए अभिनेता धर्मेंद्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2019 17:51 IST

भाजपा ने इस सीट पर फिर से अपने कब्जे के लिए मुंबई से अभिनेता सनी देओल को पंजाब बुलवाया है. मथुरा में भी किया था प्रचार अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी और यूपी की मथुरा सीट से भाजपा उम्मीदवार व सांसद हेमामालिनी के लिए भी प्रचार किया था.

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी रैली के दौरान धर्मेंद्र ने मजाकिया लहजे में कहा था कि अगर यहां से हेमामालिनी नहीं जीती तो मैं पानी की टंकी पर चढ़ जाउंगा.गुरदासपुर से फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना ने भाजपा के टिकट पर चार बार जीत दर्ज की थी.

18 मई पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र में अपने बेटे सनी देओल की जीत के लिए चिलचिलाती गर्मी में पसीना बहा रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र भावुक हो गए. लोगों से संपर्क करने के दौरान उन्होंने कहा कि यह मेरी मातृभूमि है और मैं इस मिट्टी का बेटा हूं.

तुम लोग मुझे अपने साथ जोड़ लो, मैं केंद्र से सारे काम करवाऊंगा. जहां पंजाब सरकार से काम करवाने की बात है, मैं कैप्टन साहब (मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह) के साथ बैठकर दो-दो पटियाला पैग लगाऊंगा, सब काम अपने आप हो जाएंगे.

धर्मेंद्र ने महिलाओं को देखकर कहा, ''तुम सब खुश रहो, बीबियां-बहनां नूं प्यार, न्यानां (बच्चों) को मत्था चूम के प्यार.'' उन्होंने कहा, ''सनी बहुत सीधा-सादा है. तुसी उनूं रज के प्यार दित्ता. मैं साहनेवाल से उठकर फिल्मी दुनिया में मुंबई गया, लेकिन पंजाब के गांव की मिट्टी हमेशा मुझ से लिपटी रही.

मैं आज भी पंजाब की धरती का पूत हूं.'' लोगों से धर्मेंद्र ने पूछा, सनी को जिताओगे? सामने से जब महिलाओं ने हां में सिर हिलाया तो उन्होंने तीन बार फिर पूछा, ओ सोणियो, बीबियो, बहणों, बोलो. सनी को जिताओगी?

उन्होंने कहा कि दोस्तों, खिदमत करने आया हूं. मुझे मेरा गांव, मेरा देश सुंदर बनाना है. धर्मेंद्र एक बार फिर भावुक हुए और भरभराती आवाज में शेर सुनाया, ''आवाजे खल्क नक्कार ए खुदा होता है, खिदमते खल्क भी इबादते खुदा होता है.'' पंजाब में लोकसभा चुनावों के सातवें चरण में 19 मई को मतदान होना है.

गुरदासपुर क्षेत्र में धर्मेंद्र के बेटे सनी का मुकाबला कांग्रेस के मौजूदा सांसद सुनील जाखड़ से है. गुरदासपुर से फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना ने भाजपा के टिकट पर चार बार जीत दर्ज की थी.

यही वजह है कि भाजपा ने इस सीट पर फिर से अपने कब्जे के लिए मुंबई से अभिनेता सनी देओल को पंजाब बुलवाया है. मथुरा में भी किया था प्रचार अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी और यूपी की मथुरा सीट से भाजपा उम्मीदवार व सांसद हेमामालिनी के लिए भी प्रचार किया था.

यहां एक चुनावी रैली के दौरान धर्मेंद्र ने मजाकिया लहजे में कहा था कि अगर यहां से हेमामालिनी नहीं जीती तो मैं पानी की टंकी पर चढ़ जाउंगा.

टॅग्स :धर्मेंद्रसनी देओलहेमा मालिनी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारमथुरा वृंदावन नगर निगमः ‘मेरो मथुरा’ ऐप की शुरुआत?, जानिए फायदे

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो