लाइव न्यूज़ :

यूपी: भगोड़ा घोषित बाहुबली धनंजय सिंह की जांच एसटीएफ को सौंपी गई, क्रिकेट खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ था, चुनाव से पहले बढ़ सकती हैं मुश्किलें

By विशाल कुमार | Updated: January 8, 2022 13:59 IST

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए गए भगोड़ा घोषित हो चुके एक ईनामी बदमाश पुलिस को नहीं मिल रहा है लेकिन वह खुलेआन घूम रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्त प्रदेश सरकार ने बहुचर्चित अजीत सिंह हत्याकांड की जांच अब एसटीएफ को सौंप दी है।अजीत सिंह हत्याकांड में धनंजय सिंह मुख्य साजिशकर्ता हैं और फरार चल रहे हैं।पिछले साल अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

नई दिल्ली: भगोड़ा घोषित 25 हजार रुपये के इनामी बाहुबली धनंजय सिंह का बल्लेबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्त प्रदेश सरकार ने बहुचर्चित अजीत सिंह हत्याकांड की जांच अब एसटीएफ को सौंप दी है जिसमें सिंह मुख्य साजिशकर्ता हैं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए गए भगोड़ा घोषित हो चुका एक ईनामी बदमाश पुलिस को नहीं मिल रहा है लेकिन वह खुलेआन घूम रहा है।

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा था। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर माफिया के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने पर सरकार को घेरा था। उन्होंने सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाडला भी बताया था।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा था कि बाबा जी अपने करीबी नालबद्ध माफियाओं के टॉप-10 की सूची बनाकर एक टीम बना लें और आईपीएल की तरह एक ‘एमबीएल’ मतलब ‘माफिया भाजपा लीग’ शुरू कर दें। शहर के पुलिस कप्तान तो उनके लिए पिच बिछाए बैठे ही हैं और टीम कप्तान वो खुद हैं ही… हो गए पूरे ग्यारह।

इसके बाद मीडिया के एक सवाल के जवाब में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद शुक्रवार को यह जांच एसटीएफ के पास भेज दी गई।

क्या हैं आरोप?

पिछले साल 4 जनवरी, 2021 को लखनऊ के विभूतिखंड में कठौता चौराहे के पास अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने अजीत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी और करीब 20 से 22 गोलियां दागी थीं। 

इस मामले में कई आरोपी गिरफ्तार हुए थे और इसी में धनंजय सिंह का नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में आया था। इसके बाद पुलिस ने धनंजय सिंह को भगोड़ा घोषित किया था और गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।

धनंजय सिंह, जौनपुर के बाहुबली नेता हैं और वह सांसद रह चुके हैं।  2020 में मल्हानी सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे के मुताबिक, धनंजय सिंह पर 7 मुकदमें दर्ज हैं। धनंजय सिंह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी एफआईआर दर्ज है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवAkhilesh YadavSTF
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई