लाइव न्यूज़ :

केरल: सीनियर IPS को सीएम विजयन की आलोचना पड़ी भारी, CPM सरकार ने किया सस्पेंड

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 23, 2017 13:44 IST

डीजीपी रैंक के आईपीएस जैकब थॉमस की छवि ईमानदार अफसर की है। वो भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के निदेशक रह चुके हैं।

Open in App

ईमानदार माने जाने वाले अफसरों का हाल शायद देश के हर राज्य में एक जैसा ही है। ताजा मामला केरल कैडर के आईपीएस जैकब थॉमस का है। केरल की कम्युनिस्ट सरकार पर आरोप है कि उसने जैकब थॉमस के एक भाषण से नाराज होकर उन्हें निलंबित कर दिया है। केरल की सीपीएम सरकार ने ये फैसला मंगलवार (19 दिसंबर) को लिया। है। हालांकि राजधानी स्थित मीडिया ने इस खबर को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। निलंबन के बाद जैकब ने द हिन्दू अखबार से कहा, "भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने वालों को जबरन चुप करा दिया जाता है।" थामस केरल के भ्रष्टाचार-निरोधक ब्यूरो और सतर्कता विभाग के निदेशक रह चुके हैं। थॉमस ने नौ दिसंबर को तिरुअनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में विवादित भाषण दिया था। 

रिपोर्ट के अनुसार थॉमस ने चक्रवात ओखी के बाद मछुआरों की राहत के लिए सरकार द्वारा उठाए कदम को "राज्य की सुरक्षा के प्रति पूर्वाग्रहग्रस्त" बताया था। द हिन्दू की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय प्रेस क्लब में  दिए थॉमस के बयान को सरकार ने "निस्संदेह भड़काऊ प्रकृति का" पाया। थॉमस के निलंब के आदेश में कहा गया है, "प्रथम दृष्टया इसका मकसद ऐसी भावनाओं को भड़काना था, जिसका राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है।" आदेश में कहा गया है कि "थॉमस ने कई गतिविधियों, नीतिगत फैसले, राज्य सरकार के क्रियान्वयन के खिलाफ अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी की।"

थॉमस पर आरोप है कि उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार थॉमस ने कहा था, "सरकार गरीबों के लिए काम नहीं कर रही है, अमीर और भ्रष्ट तत्व और लोग सत्ता में हैं और सत्ता में बैठे लोगों की उनसे मिलीभगत है।" द हिन्दू के अनुसार सरकार ने अपने आदेश में कहा कहा कि "चक्रवात की आपदा के मद्देनजर" से लोगों में राज्य के "प्रशासनिक अमले के प्रति नाखुशी और अंसतोष बढ़ सकता है।" आदेश में कहा गया है कि ऐसा बयान उनके कद के अफसर से "अवांछित और अस्वीकार्य है।"

राज्य सरकार ने डीजीपी रैंक के आईपीएस थॉमस के खिलाफ ऑल इंडिया सर्विस (डिसिप्लीन एंड अपील) रुल्स 1969 के रूल 3 (आईए) के तहत कार्रवाई की है। इस कानून के तहत "राज्य की सुरक्षा के हितों प्रति पूर्वाग्रहग्रस्त" होने पर राज्य सरकार कार्रवाई कर सकती है। राज्य सरकार ने अपने फैसले में कहा है कि थॉमस का कृत्य इंडिया सर्विस रूल्स का उल्लंघन और आधिकारिक कदाचार का मामला है।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज