लाइव न्यूज़ :

मेरी मौत के लिए डीजीएम जिम्मेदार और गेल के इंजीनियर ने शिप्रा नदी में कूदकर की आत्महत्या

By मुकेश मिश्रा | Updated: October 17, 2023 16:39 IST

पीथमपुर में एक सिविल इंजीनियर ने शिप्रा नदी में कूदकर जान दे दी है। पुलिस द्वारा इंजीनियर की डेडबॉडी की तलाश जारी है। पुलिस को इंजीनियर की कार से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस नोट में इंजीनियर ने कंपनी के डीजीएम को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

Open in App
ठळक मुद्दे20 दिनों की छुट्टी लेने वाले इंजीनियर ने की आत्महत्या इंजीनियर का बच्चा मनोरोगी हैंक्षिप्रा नदी में इंजीनियर की डेड बॉडी तलाश रही पुलिस

इंदौरपीथमपुर स्थित गैस कंपनी गेल में सिविल इंजीनियर के पद पर तैनात विनोद शर्मा ने क्षिप्रा नदी में कुदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के लिए उन्होंने  कंपनी के डीजीएम को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, पुलिस को इंजीनियर की डेडबॉडी नहीं मिली है। पुलिस के द्वारा तलाश जारी है। इधर परिवार में गम का माहौल बना हुआ है। 

विनोद इंदौर के गुलाब बाग का रहने वाला है

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि कल दोपहर करीब दो बजे अपनी कार में सवार होकर विनोदा शर्मा घर से निकले थे। शाम को जब वह  घर नहीं पहुंचे तो परिजनो ने मोबाइल पर फोन लगाया। रिंग जा रही थी लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था। परिजन परेशान होकर उसे तलाशने निकले। पहले वह मांगलिया टोल पर पहुंचे तो विनोद शर्मा के सीसीटीवी फुटेज वहां मिल गए।

वह शिप्रा तरफ जाते दिखाई दिया। परिजन शिप्रा पुल पर पहुंचे तो उसकी कार पुल के बीचों बीच सर्विस रोड पर खड़ी दिखाई दी। कार के गेट खुले थे। उसमें पर्स, मोबाइल और अन्य सामान मिल गया। साथ ही में एक सुसाइड नोट भी मिला। परिजन ने नोट पढ़ा तो लिखा था कि मैं विनोद कुमार शर्मा अपने पूरे होंशों हवास में लिख रहा हूं कि मेरी मौत के लिए मनीष प्रसाद (डीजीएम, जीएमएल पीथमपुर) जिम्मेदार हैं। उन्होंने मुझे मानसिक रूप से बहुत प्रताड़ित किया है। 

बॉडी तलाश रही पुलिस कामयाबी नहीं

परिजन पहले इंदौर जिले में स्थित क्षिप्रा थाने पहुंचे। क्षिप्रा पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना स्थल देवास जिले का था। परिजन देवास पुलिस के पास गए और पूरे मामले की जानकारी दी। गोताखोर नदी में विनोद की डेडबॉडी तलाश रहे हैं फिलहाल, अभी तक बॉडी नहीं मिली है। पता चला है कि विनोद शर्मा का बच्चा मनोरोगी हैं। जिसके चलते उसने ऑफिस से 20 दिनों की छुट्टी ले रखी थी। 

टॅग्स :इंदौरPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप