लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट की मुंबई-दुर्गापुर फ्लाइट एयर टर्ब्यूलेंस घटना की जांच के लिए DGCA ने गठित की टीम, जल्द साझा की जाएगी अधिक जानकारी: ज्योतिरादित्य सिंधिया

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 2, 2022 17:26 IST

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि स्पाइसजेट की मुंबई-दुर्गापुर उड़ान में एयर टर्ब्यूलेंस (वायुमंडलीय विक्षोभ) घटना की जांच के लिए डीजीसीए ने टीम का एक गठन किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि डीजीसीए ने घटना की जांच के लिए टीम का एक गठन किया है। सिंधिया ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद घटना के बारे में और जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) रविवार (1 मई) को स्पाइसजेट की मुंबई-दुर्गापुर उड़ान में एयर टर्ब्यूलेंस (वायुमंडलीय विक्षोभ) घटना की जांच करेगा। जांच करने और जल्द से जल्द एक रिपोर्ट जमा करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि डीजीसीए ने घटना की जांच के लिए टीम का एक गठन किया है। 

उन्होंने ये भी कहा कि एयर टर्ब्यूलेंस और यात्रियों के घायल होने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सिंधिया ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद घटना के बारे में और जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इस घटना के बारे में ट्वीट करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा, "दुर्गापुर में उतरते समय एक फ्लाइट में हुए एयर टर्ब्यूलेंस और यात्रियों को हुई क्षति दुर्भाग्यपूर्ण है। डीजीसीए ने घटना की जांच के लिए एक टीम भेजी है। मामले को बेहद गंभीरता से निपटाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद कारणों के बारे में अधिक जानकारी साझा की जाएगी।" 

बता दें कि स्पाइसजेट की रविवार को मुंबई से दुर्गापुर की उड़ान को लैंडिंग के समय एयर टर्ब्यूलेंस (वायुमंडलीय विक्षोभ) की वजह से काफी असामान्य स्थिति का सामना करना पड़ा। इस दौरान फ्लाइट में सवार करीब 17 लोगों को चोटें आईं। इसमें 14 यात्री और तीन केबिन क्रू के सदस्य थे। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर हवाई अड्डे पर विमान की लैंडिंग से ठीक पहले ये सबकुछ हुआ।

टॅग्स :स्पाइसजेटJyotiraditya ScindiaDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतजल्द नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे विमान, DGCA ने दिया लाइसेंस

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब