लाइव न्यूज़ :

चार धाम यात्रा के दौरान हिमालय में दुर्घटनाओं से बचने के लिए डीजीसीए की तैयारी, हेलीकॉप्टर पायलटों के लिए दिशा-निर्देश जारी

By अंजली चौहान | Updated: May 30, 2023 10:43 IST

चार धाम यात्रा के दौरान हिमालय में होने वाले हादसों से बचने के लिए डीजीसीए ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं ताकि किसी भी तरह की घटना से निपटा जा सकें।

Open in App
ठळक मुद्देडीजीसीए ने पायलटों के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किया है हिमालय पर यात्रा के दौरान होते हैं हादसेचार धाम यात्रा के दौरान कई हादसे होते हैं

नई दिल्ली: चार धाम यात्रा के दौरान होने वाले हादसों को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बड़ा कदम उठाया है। डीजीसीए ने चार धाम यात्रा के दौरान 10,000 फीट पर हेलीपैड के संचालन के लिए पायलटों के लिए एक अतिरिक्त पहाड़ी जांच शुरू की है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि सुरक्षा उपायों के तहत हिमालयी क्षेत्र में काम कर रहे पायलटों को डीजीसीए द्वारा शुरू किए गए नियमों के नए सेट के तहत विशेष प्रशिक्षण मिलेगा।

दरअसल, अक्टूबर 2022 में उत्तराखंड में केदारनाथ तीर्थ के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह तीर्थयात्रियों और एक पायलट की मौत हो गई थी। पिछले साल के हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद जिसमें सात लोगों की जान चली गई थी और एक अन्य घटना जो इस साल हुई थी, जिसमें टेल रोटर के संपर्क में आने के बाद उत्तराखंड सरकार के एक अधिकारी की मौत हो गई थी, DGCA ने पहाड़ी क्षेत्र में सभी ऑपरेटरों को सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए। 

चार धाम यात्रा भारत के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में भक्तों को आकर्षित करने वाले सबसे लोकप्रिय तीर्थों में से एक है। इन्हीं जगहों में से एक है केदारनाथ। सभी चार मंदिर ऊंचाई पर हैं जहां चरम मौसम की स्थिति तेजी से बदल सकती है।

केदारनाथ यात्रा इस साल 25 अप्रैल से शुरू हुई थी। 20-23 अप्रैल तक किए गए निरीक्षण के बाद DGCA द्वारा अनुमोदित सात ऑपरेटरों द्वारा हेलिकॉप्टर शटल सेवा भी उसी दिन शुरू हुई।

टॅग्स :DGCADirectorate General of Civil Aviation
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतजल्द नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे विमान, DGCA ने दिया लाइसेंस

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण