लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे के बिकरु कांड में शहीद हुए पुलिसकर्मी की बेटी ने ज्वाइन किया यूपी पुलिस, बनीं ओएसडी

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 31, 2021 09:30 IST

बिकरु कांड में शहीद हुए दिवंगत पुलिसकर्मी की बेटी ने यूपी पुलिस में ज्वाइन कर अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने का फैसला किया । हालांकि उनके पिता उन्हें एक डॉक्टर बनाना चाहते थे ।

Open in App
ठळक मुद्देबिकरु कांड में शहीद हुए पुलिसकर्मी का बेटी ने पुलिस में ज्वाइन किया कानपुर पुलिस में बनी ओएसडीदेवेंद्र मिश्रा के साथ अन्य 7 पुलिसकर्मी भी इस घटना में मारे गए थे

लखनऊ : दिवंगत पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र मिश्रा की बेटी ने उत्तर प्रदेश पुलिस में विशे। कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्यभर संभाला है । दरअसल देवेंद्र मिश्रा की मौत कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान हुई थी । इस मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मी शामिल थे । 

स्वर्गीय देवेंद्र मिश्रा की दो बेटियां हैं । बड़ी बेटी वैष्णवी ने 13 जुलाई को कानपुर में डीजीपी कार्यालय में अपना पदभार संभाला इस बात की जानकारी उनकी चाची पुष्पा मिश्रा ने इंडिया टुडे को दी।

दरअसल वैष्णवी ने मेडिकल अध्ययन के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए भी क्वालीफाई किया है । दिवंगत पुलिसकर्मी देवेंद्र मिश्रा के भाई राजीव मिश्रा ने कहा कि वह चाहते थे कि उनकी बेटी एक सफल डॉक्टर बने लेकिन वैष्णवी ने उनकी मृत्यु के बाद अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने का फैसला किया और पुलिस की नौकरी के लिए आवेदन किया।

2 जुलाई 2020 को डिप्टी एसपी देवेंद्र मिश्रा कानपुर के चौबेपुर थाना अंतर्गत बिकरु गांव में गैंगस्टर विकास दुबे को उसके ठिकाने पर गिरफ्तार करने गए थे ।  वहीं विकास के आदमियों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई जिसमें मिश्रा और सात अन्य पुलिस अधिकारी मारे गए । हालांकि बाद में दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया था। 10 जुलाई 2020 को विकास दुबे एक मुठभेड़ के दौरान मारा गया था जब उसने कथित तौर पर पुलिस ने की कोशिश की थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकानपुरविकास दुबे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'