लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस के इस्तीफे को लेकर ममता बनर्जी ने कहा- उन्होंने किया सही काम, बीजेपी के पास नहीं था बहुमत

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 26, 2019 19:37 IST

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने पिछले महीने हुए राज्य विधानसभा चुनाव में क्रमश: 105 और 56 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। हालांकि, शिवसेना की मुख्यमंत्री पद की मांग बीजेपी द्वारा ठुकराए जाने के बाद यह गठबंधन टूट गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास बहुमत नहीं होने के चलते देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार (26 नवंबर) को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे को लेकर ममता बनर्जी ने कहा है कि उन्हें बहुमत साबित करने से पहले शपथ नहीं लेनी चाहिए थी।

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास बहुमत नहीं होने के चलते देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार (26 नवंबर) को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनपर हमला बोला है और कहा है कि उन्हें बहुमत साबित करने से पहले शपथ नहीं लेनी चाहिए थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा कि देवेंद्र फड़नवीस ने इस्तीफा देकर (महाराष्ट्र के सीएम के रूप में) सही काम किया, उनके पास बहुमत नहीं था। उन्हें बहुमत साबित करने से पहले शपथ नहीं लेनी चाहिए थी।

इसके अलावा उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को लेकर कहा कि मैंने कभी राज्यपाल से लड़ाई नहीं की, वह ऐसी स्थिति क्यों पैदा कर रही है? हमें पता है कि ऑर्डर कहां से आ रहे हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री ने भी मेरे साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया है।  आपको बता दें कि देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि जो तय नहीं हुआ था वो हमारे सर पर लादा गया। हम किसी के साथ ही जा सकते हैं। हमने तय किया किया जो चुनाव से पहले तय नहीं हुआ वो हम नहीं करेंगे। शिवसेना ने हमसे चर्चा करने के बजाए एनसीपी कांग्रेस के पास गए। हमारे पास बहुमत नहीं है। 

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने पिछले महीने हुए राज्य विधानसभा चुनाव में क्रमश: 105 और 56 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। हालांकि, शिवसेना की मुख्यमंत्री पद की मांग बीजेपी द्वारा ठुकराए जाने के बाद यह गठबंधन टूट गया। एनसीपी और कांग्रेस ने 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में क्रमश: 54 और 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019ममता बनर्जीदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो