लाइव न्यूज़ :

बेसहारा बुजुर्गों को अमानवीय तरीके से इंदौर के बाहर छोड़ा गया, उपायुक्त निलंबित, दो कर्मी बर्खास्त

By भाषा | Updated: January 29, 2021 23:05 IST

Open in App

इंदौर/ भोपाल, 29 जनवरी बेघर और बेसहारा बुजुर्गों को अमानवीय तरीके से जबरन ट्रक में बैठाकर इंदौर से बाहर छोड़े जाने के वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्दौर नगर निगम के उपायुक्त प्रताप सोलंकी को निलंबित कर दिया।

शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई के पहले अधिकारियों ने नगर निगम के दो मस्टरकर्मियों को बर्खास्त कर दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ सोलंकी को निलंबन के दौरान शहरी विकास निदेशालय, भोपाल में अटैच किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इन्दौर कलेक्टर को बुजुर्गों की समुचित देखभाल करने का निर्देश दिया है।’’

वीडियो में नजर आ रहा है कि नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के ट्रक के जरिये बेसहारा बुजुर्गों को नजदीकी क्षिप्रा गांव के पास सड़क किनारे छोड़ा जा रहा है। लेकिन कुछ जागरूक ग्रामीण इस अमानवीय घटना पर एतराज जता रहे हैं और इसे मोबाइल कैमरे में कैद कर रहे हैं। इससे घबराए नगर निगम कर्मचारी बुजुर्गों को दोबारा ट्रक में बैठाते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इनमें से कुछ बुजुर्ग तो अधिक उम्र के चलते अपने बूते चलने-फिरने से भी लाचार हैं और वे हताश होकर सड़क के किनारे बैठे नजर आते हैं। इनमें कुछ दिव्यांग भी शामिल हैं। बेसहारा लोगों के सामान की पोटलियां सड़क किनारे यहां-वहां बिखरी नजर आती हैं।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बेसहारा बुजुर्गों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों के असंवेदनशील रवैये की तीखी आलोचना की है।

वायरल वीडियो से बवाल मचने के बाद नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अभय राजनगांवकर ने संवाददाताओं से कहा कि चूंकि इन दिनों शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लिहाजा फुटपाथ पर रहने वाले बेसहारा लोगों को रैन बसेरों में छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया, "हम जांच कर रहे हैं कि बेसहारा बुजुर्गों को रैन बसेरे के बजाय शहर से बाहर क्यों ले जाया गया? इस मामले में पहली नजर में गड़बड़ नजर आने पर हमने मौके पर मौजूद दो मस्टरकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।"

अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग