लाइव न्यूज़ :

विज के विरोध के बावजूद आईपीएस अधिकारी को परिवहन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: September 5, 2021 22:33 IST

Open in App

हरियाणा सरकार ने गृह मंत्री अनिल विज की आपत्ति के बावजूद रविवार को एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को परिवहन विभाग में प्रधान सचिव नियुक्त कर दिया। सूत्रों ने कहा कि विज ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) काडर वाले एक पद पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मिली मंजूरी का विरोध किया था। विज ने इसके लिए केंद्र से मंजूरी प्राप्त किये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), पंचकूला कला रामचंद्रन को विभाग में प्रधान सचिव पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले, यह पद एक अन्य आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर के पास था, जिन्हें हाल ही में राज्य सतर्कता ब्यूरो के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। पूर्व में भी विज ने पुलिस अधिकारियों की कमी का हवाला देते हुए आईपीएस अधिकारियों को गैर-पुलिसकर्मी पद पर तैनात किए जाने पर अप्रसन्नता जाहिर की थी। सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा स्वीकृत नियुक्ति पर आपत्ति जताते हुए विज ने एक आधिकारिक पत्र में इस बात पर जोर दिया था कि सरकार को आईएएस काडर के पद पर किसी आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति से पहले केंद्र के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की मंजूरी लेनी होगी। अस्थायी नियुक्ति पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (काडर) नियमों के प्रावधान के अनुसार एक राज्य में काडर पद को उस व्यक्ति की नियुक्ति से नहीं भरा जा सकता है जो कि एक काडर अधिकारी नहीं है। बशर्ते जब उस पद के लिए कोई उपयुक्त अधिकारी उपलब्ध न हो। नियम यह भी कहते हैं कि काडर पद केवल सिद्धांतों के अनुसार भरा जाएगा, जिसमें यह भी शामिल है कि यदि कोई चयन सूची लागू है, तो सूची में अधिकारियों के नाम के क्रम में नियुक्ति की जाएगी। नियम के अनुसार यदि चयन सूची में आने वाले नामों के क्रम से हटने का प्रस्ताव है तो राज्य सरकार कारणों सहित केन्द्र को प्रस्ताव देगी तथा केन्द्र सरकार की स्वीकृति से ही नियुक्ति की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं उपासना यादव? वो महिला पुलिस अफसर जिसने हरियाणा के मंत्री अनिल विज को दिया जवाब, देखें दोनों के बीच हुई तीखी बहस का VIDEO

भारतHaryana minister Anil Vij: 8 पेज में जवाब?, अनिल विज ने कहा-अगर आपको किसी और चीज की भी जरूरत होगी तो जवाब दूंगा...

भारतHaryana: अनिल विज ने सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ ऐसा क्या कहा कि भाजपा ने भेजा कारण बताओ नोटिस, 3 दिनों के भीतर मांगा जवाब

भारतHaryana minister Anil Vij: 3 दिन में जवाब दीजिए?, मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस, जानें कारण

भारत'तुम मुझे कानून सिखाओगे..' FIR दर्ज न करने पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने SHO को फटकार लगाकर निलंबित करने का दिया आदेश, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप