लाइव न्यूज़ :

रोजा रहने के बावजूद रक्तदान कर अलीशा ने जीता सबका दिल, लॉकडाउन में लिवर रोगी की मदद की

By भाषा | Updated: April 29, 2020 13:19 IST

लॉकडाउन की वजह से पीड़ित परिवार को खून नहीं मिल पा रहा था। ओ नेगेटिव’ समूह के खून की मरीज को जरूरत थी जो बहुत ही दुर्लभ होता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस की वजह से तीन मई तक लॉकडाउन है।अलीशा ने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी हुई कि वह किसी की जान बचाने में मददगार बनने जा रही हैं।

लखीमपुर खीरी:  लखीमपुर खीरी जिले में एक मुस्लिम युवती ने रोजा रखते हुए रक्तदान करके मिसाल पेश की है और लिवर के गंभीर रोगी की मदद की है। लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे विजय रस्तोगी का ब्लड ग्रुप 'ओ नेगेटिव' है। उनकी सेहत बिगड़ने पर खून चढ़ाये जाने की जरूरत थी। ऐसे में अलीशा खान उनके लिए फरिश्ता बनकर सामने आईं और रोजा इफ्तार के फौरन बाद उन्होंने विजय के लिए रक्तदान करके एक मिसाल पेश की है। विजय रस्तोगी की पड़ोसी और सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति अवस्थी ने बुधवार को 'भाषा' को बताया कि विजय को पिछले काफी समय से लिवर की गंभीर बीमारी है। करीब एक हफ्ते पहले उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी और उनका हीमोग्लोबिन खतरनाक तरीके से निचले स्तर पर पहुंच गया था।

अलीशा ने बिना किसी हिचक के खून देने के लिए रजी हो गई:सामाजिक संस्था

तृप्ति के मुताबिक डॉक्टरों ने परिवार को ‘ओ नेगेटिव’ समूह के रक्त का इंतजाम करने को कहा था। यह रक्त ग्रुप दुर्लभ होता है। उन्होंने बताया कि विजय के परिजन ने लॉकडाउन के दौरान खून का इंतजाम करने की भरसक कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। ऐसी हालत में उन्होंने एक सामाजिक संस्था चलाने वाले जसपाल सिंह पाली से संपर्क किया। पाली ने बताया कि उन्होंने रक्तदाताओं की एक सूची तैयार कर रखी है जिसमें अलीशा खान का नाम सामने आया, जिनका ब्लड ग्रुप ‘ओ नेगेटिव’ है।

पाली के मुताबिक उस दिन रमजान का पहला दिन था, लिहाजा अलीशा से रक्तदान की खातिर संपर्क करने में हिचक महसूस हो रही थी लेकिन विजय की हालत को देखते हुए उन्होंने अलीशा से फोन करके मदद मांगी। उन्होंने बताया कि अलीशा ने बिना किसी हिचक के खून देने के लिए रजामंदी दे दी और कहा कि वह रोजा इफ्तार करने के बाद निश्चित रूप से अस्पताल आकर रक्तदान करेंगी। वह अपने वादे के मुताबिक अस्पताल पहुंचीं और रक्तदान किया।

अलीशा ने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी हुई कि वह किसी की जान बचाने में मददगार बनने जा रही हैं। विजय के बेटों नवीन और प्रवीण ने अलीशा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि खून चढ़ाए जाने के बाद उनके पिता का हीमोग्लोबिन स्तर बेहतर हुआ है। अभी उनका इलाज किया जा रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण