लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में छह हत्याओं में वांछित बदमाश की मुठभेड़ में मौत

By भाषा | Updated: December 4, 2020 13:34 IST

Open in App

रतलाम, (मप्र) चार दिसंबर मध्यप्रदेश पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात रतलाम में मुठभेड़ में प्रदेश और पड़ोसी गुजरात में छह हत्याओं में वांछित 35 वर्षीय बदमाश को मार गिराया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सुशांत सक्सेना ने शुक्रवार को बताया कि वांछित बदमाश दिलीप देवल पर 30 हजार रूपए का इनाम था। रतलाम में खाररौद रोड पर देवल के साथ मुठभेड़ में पुलिस के दो उप निरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार रात को देवल के मिडटाउन कॉलोनी में अपने किराये के मकान पर आने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसे आत्मसमर्पण के लिये कहा। इस पर उसने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरु कर दी और जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया ।’’

सक्सेना ने बताया कि देवल को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि पुलिस आठ दिन से उसकी तलाश में थी। उसके पास से एक पिस्तौल बरामद किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम