लाइव न्यूज़ :

हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज ने छात्र को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल, बच्चे के पिता का रिएक्शन आया सामने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2022 07:05 IST

विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने विवाद बढ़ने के बाद सफाई मेंऔऐ कहा कि कांग्रेसी नेता मुद्दाविहीन होने के चलते उनकी छवि खराब करने के लिए नित नए हथकंडे अपना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहंसराज का स्कूल का औचक दौरा थाइस दौरान फेसबुक पर लाइव थेबच्चे के पिता ने हंसराज के थप्पड़ मारने को नजरअंदाज कर दिया

शिमलाः हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष हंस राज द्वारा चंबा जिले में एक स्कूली छात्र को थप्पड़ मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हंसराज का स्कूल का औचक दौरा था। वे इस दौरान फेसबुक लाइव थे। इसी दौरान उन्होंने बच्चे को थप्पड़ मार दिया।

 हालांकि, बच्चे के पिता रियाज मोहम्मद ने गुरुवार को हुई इस घटना को नजरअंदाज करते हुए कहा कि जब विधानसभा उपाध्यक्ष उनके बेटे को कुछ समझाने की कोशिश कर रहे थे तो उनका हाथ चल गया ।

वीडियो में हंस राज को अपने विधानसभा क्षेत्र चुराह के एक सरकारी स्कूल के छात्रों से बात करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि उसी दौरान जब उनमें से एक छात्र हंसने लगा तो विधानसभा उपाध्यक्ष ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य करार दिया है।

क्या बोले विधानसभा उपाध्यक्ष

विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने कहा कि कांग्रेसी नेता मुद्दाविहीन होने के चलते उनकी छवि खराब करने के लिए नित नए हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी चुराह को शिक्षित नहीं देखना चाहते हैं। कांग्रेसी ऐसे कारनामों के जरिए चुराह के शिक्षण संस्थानों में जेएनयू वाले हालात पैदा करने की फिराक में हैं।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशHimachal Pradesh BJPकांग्रेसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी