लाइव न्यूज़ :

डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की चौथी बार हुई इमरजेंसी लैंडिंग, करीब 2000 फीट ऊंचाई पर हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी से धुआं भरा

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 7, 2026 18:35 IST

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित इस हेलीकॉप्टर में कुल छह लोग सवार थे, सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस हादसे के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशाम्बी गए. जहां उन्होने दो दिवसीय सरस महोत्सव का उदघाटन किया.

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए. आज उन्हे कौशाम्बी पहुंचना था, वहां जाने के लिए सुबह करीब 11:30 बजे उनका ला-मार्टिनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से रवाना हुआ. उनका हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के दस मिनट बाद जब करीब 2000 फीट की ऊंचाई उड़ रहा था तो उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई. जिसके चलते हेलीकॉप्टर के भीतर धुआं भरने लगा. यह देख कर पायलट ने तुरंत अमौसी एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी (आपातकालीन) लैंडिंग कराई. समय रहते हेलीकॉप्टर को जमीन पर उतार लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित इस हेलीकॉप्टर में कुल छह लोग सवार थे, सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस हादसे के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशाम्बी गए. जहां उन्होने दो दिवसीय सरस महोत्सव का उदघाटन किया.

डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर में हुई तकनीकी खराबी को लेकर नागरिक उड्डयन निदेशक ईशान प्रताप सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं. कहा जा रहा है कि उक्त हेलीकॉप्टर के इलेक्ट्रानिक सिस्टम में हुई हड़बड़ी के चलते ही कोई तार जलने से हेलीकॉप्टर में धुआं भर गया था. अब उस हेलीकाप्टर की पूरी जांच के बाद ही इसे उड़ने की अनुमति ही जाएगी. फिलहाल इस संबंध में ईशान प्रताप कोई जानकारी देने के मना कर दिया है. यूपी सरकार के नागरिक उड्डयन निदेशालय के पास दो अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू 139 और एक बैल हेलीकॉप्टर-412/230 है और एक नया हेलीकॉप्टर सरकार खरीदने जा रही रही है.

चौथी बार डिप्टी सीएम हादसे से बचे  यह चौथा मौका है, जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जिस हेलीकॉप्टर से यात्रा कर रहे थे,उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. इसके पहले 30 मार्च 2018 में जब वह आजमगढ़ से लखनऊ वापस आ रहे थे, तब हेलीकॉप्टर में हुई हड़बड़ी के चलते रायबरेली से फुरसतगंज में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. इसके बाद 14 फरवरी 2019 को जब वह आजमगढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हुए तो तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. 

तीसरी बार उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग 28 फरवरी 2022 को तब हुई थी जब वह चुनावी सभा को संबोधित करने का जा रहे थे और रास्ते में ईंधन की कमी के कारण हेलीकॉप्टर को कुशीनगर के महावीर इंटर कालेज के मैदान में उतरना पड़ा था. डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की चौथी बार हुई इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर उनके समर्थक भगवान का आशीर्वाद बता रहा हैं, उनका कहना है कि चौथी बार डिप्टी सीएम बड़े हादसे से बचे हैं तो यह भगवान के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है.  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो