लाइव न्यूज़ :

'टेस्ट ट्यूब बेबी' वाले बयान पर यूपी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने मांगी माफी, बोले- सीता पर नहीं की टिप्पणी

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 8, 2018 23:39 IST

रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा, 'मेरे बयान से जिन्हें दुख पहुंचा है, मैं उनसे हमेशा माफी मांगने को तैयार हूं।'

Open in App

लखनऊ, 8 जून:  उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सीता मां को टेस्ट ट्यूब बेबी बताने वाले बयान पर माफी मांग ली है। शुक्रवार ( 8 जून) को रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा, 'मेरे बयान से जिन्हें दुख पहुंचा है, मैं उनसे हमेशा माफी मांगने को तैयार हूं। मैं एक कार्यक्रम में प्राचीन काल और आज की तकनीक की तुलना करते हुए अपने विचार रखे थे लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने माता सीता पर टिप्पणी कर रहा था।'

दिनेश शर्मा पर इस बयान के बाद दिनेश शर्मा पर केस दर्ज हुआ था। यूपी के अधिवक्ता ठाकुर चंदन कुमार सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सरोज कुमारी की अदालत में परिवाद दायर किया था। इसके साथ ही उन्होंने यूपी के उपमुख्यमंत्री पर गंभीर दंडात्मक कार्रवाई का भी अनुरोध किया है।  

उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने अपने बयान में कहा था कि सीता का जन्म घड़े से हुआ था, जरूर उस समय भी टेस्ट ट्यूब बेबी की तकनीक मौजूद थी। उन्होंने कहा, ''हमें यह पता लगता है कि राम चन्द्र जी जब (लंका से) लौटे तो पुष्पक विमान से वापस आये। उस समय भी विमान था। हम हर टेक्नोलॉजी को......जैसे कहते हैं कि सीता जी का जन्म हुआ तो घड़े से हुआ, तो उस समय टेस्ट ट्यूब बेबी का कोई ना कोई प्रोजेक्ट रहा होगा।" उन्होंने कहा, "जनक जी ने जो हल चलाया और घड़े के अंदर से निकली बेबी सीता जी बन गयी, ये कोई ना कोई टेक्नोलॉजी, जैसे आजकल का टेस्ट ट्यूब बेबी है, वैसा कुछ रहा होगा।"

टॅग्स :दिनेश शर्माउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया