लाइव न्यूज़ :

डेंगू बुखार का कहर, 41 लोगों की मौत, सीएम योगी आदित्‍यनाथ पहुंचे, बच्चों का हाल जाना, लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2021 16:39 IST

सदर विधायक मनीष असीजा ने रविवार को बताया कि उनके पास अब तक 41 लोगों की डेंगू से मौत की सूचना आ चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर स्थिति में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे मरने वालों में से ज्यादातर एक से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चे हैं।मुख्‍यमंत्री ने डेंगू से प्रभावित बच्चों का हाल जाना और चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में भी गहनता से जानकारी ली।डेंगू से प्रभावित बच्चों की समुचित व्यवस्था एवं उसके बचाव के बारे में आवश्यक निर्देश दिए।

फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने डेंगू बुखार के कहर से जूझ रहे फिरोजाबाद का सोमवार को दौरा किया और अधिकारियों को समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी है।

 

योगी आदित्यनाथ सोमवार को दोपहर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वहां पहुंचने के बाद स्वशासी राजकीय महाविद्यालय के सौ शैय्या स्थित वार्ड में डेंगू से प्रभावित बच्चों से मिलने गये। फिरोजाबाद जिले में डेंगू बुखार का कहर लगातार जारी है और पिछले करीब एक सप्ताह के दौरान रविवार तक इस बुखार से 41 लोगों की मौत की सूचना थी।

सदर विधायक मनीष असीजा ने रविवार को बताया कि उनके पास अब तक 41 लोगों की डेंगू से मौत की सूचना आ चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर स्थिति में हैं। उनका कहना था कि मौत का आंकड़ा 50 तक भी पहुंच सकता है तथा मरने वालों में से ज्यादातर एक से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चे हैं।

सोमवार को सौ शय्या अस्पताल में पहुंचने के बाद मुख्‍यमंत्री ने डेंगू से प्रभावित बच्चों का हाल जाना और चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में भी गहनता से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सभागार में जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अपर निदेशक स्वास्थ्य व जनप्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श कर डेंगू से प्रभावित बच्चों की समुचित व्यवस्था एवं उसके बचाव के बारे में आवश्यक निर्देश दिए।

लगभग एक घंटा रुकने के बाद अपराह्न करीब ढाई बजे मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रभावित क्षेत्र सुदामा नगर के लिए रवाना हुए। इस दौरान सदर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा, महापौर नूतन राठौर एवं टूंडला विधायक प्रेमपाल शंखवार भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। इससे पूर्व सौ शैय्या अस्पताल आते समय रास्ते में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। काले झंडे दिखाने से पूर्व ही पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस से युवा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 

टॅग्स :BJPउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल