लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में डेंगू एवं वायरल बुखार से मौत का आंकड़ा 47 पर पहुंचा, तीन डाक्टर निलंबित

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:32 IST

Open in App

फिरोजाबाद में वायरल एवं डेंगू बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो गयी जबकि जिलाधिकारी ने मामले में लापरवाही बरतने पर तीन चिकित्सकों को निलंबित कर दिया हैं । इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की 11 सदस्यीय दल फिरोजबाद पहुंच गया है और बुखार के कारणों का पता लगा रहा है । सदर विधायक मनीष असीजा का दावा है कि मरने वालों की संख्या 61 पहुंच गयी हैं । जिले में वायरल एवं डेंगू बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ रही है इसके कारण मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक स्वास्थ्य (आगरा मंडल) डॉक्टर ए के सिंह ने बृहस्पतिवार देर शाम बताया कि बुधवार शाम तक 41 लोगों की मौत का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूद था। उनके अनुसार देर रात्रि तक चार और लोगों की मौत हुई, जिससे रात्रि तक आंकड़ा 45 पहुंच गया था। सिंह का कहना है कि आज दो और बच्चों की डेंगू बुखार से मौत हुई है जिससे जनपद में अब तक डेंगू एवं वायरल बुखार से पीड़ित लोगों का मौत का आंकड़ा आज बृहस्पतिवार दोपहर तक 47 तक पहुंच गया है स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ साथ 18 सदस्यीय चिकित्सकीय टीम एवं 11 सदस्यीय आईसीएमआर की टीम ने पीड़ित इलाकों में चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ बुखार के कारणों का भी पता लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आईसीएमआर की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों से लारवा एकत्रित किए हैं जिनकी जांच की जा रही है, अभी तक आईसीएमआर की टीम की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। टीम के सदस्य क्षेत्र में घूम कर बुखार से पीड़ित लोगों से बातचीत कर रही है और उनके लक्षणों के आधार पर उनके नमूले लेकर कर उसके कारणों का भी पता लगा रही है। बृहस्पतिवार देर शाम जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने डेंगू एवं वायरल बुखार के बढ़ते प्रकोप में लापरवाही के चलते तीन चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं । जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि चिकित्सक गिरीश श्रीवास्तव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैलई, डॉक्टर सौरव एवं पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर रुचि यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । जिलाधिकारी ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि चिकित्सा कार्य में किसी भी प्रकार का की लापरवाही पायी गयी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ सदर विधायक मनीष असीजा ने दावा किया हैं कि उनके द्वारा जो सूचना एकत्रित की जा रही है और अब तक मौत का आंकड़ा 61 है। विधायक के अनुसार वह लगातार क्षेत्र में घूम कर पीड़ित परिवारों से मिल रहे हैं और उनके परिवार में हुई मौतों की जानकारी जुटा रहे हैं। बुधवार को फिरोजाबाद मेडिकल कालेज की प्रधानाचार्य डा संगीता अनेजा ने बताया था कि 41 लोगों की वायरल एवं डेंगू बुखार से मौत हो चुकी है, जिसमें 36 लोग शहर के हैं जबकि पांच ग्रामीण क्षेत्र से हैं । गौरतलब हैं कि पिछले लगभग दो सप्ताह से फिरोजाबाद में वायरल बुखार का तेजी से फैलता संक्रमण धीरे-धीरे डेंगू में परिवर्तित हुआ और पिछले एक सप्ताह में डेंगू का प्रकोप जनपद के शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में फैला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 अगस्त को फिरोजाबाद पहुंचे थे और बीमारी से पीड़ित लोगों का हाल जानने के साथ-साथ इसे नियंत्रित करने के निर्देश दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यनॉन-स्टिक कुकवेयर को लेकर ICMR ने जताई चिंता, हो सकती हैं थायरॉयड या कैंसर जैसी स्वास्थ्य समस्याएं, जानें इसके विकल्प के बारे में

क्राइम अलर्टमध्य प्रदेश: 8 हजार क्विंटल की मूंग वेयरहाउस से हुआ गायब, प्रशासन ने गोदाम को किया सील, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेशMP: 16 जुलाई से 14 अगस्त तक राज्य के सभी जिलों में आयोजित होगा विकास पर्व, सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश का भी करेंगे दौरा

उत्तर प्रदेशकांवड़ यात्रा 2023: 8 से 16 जुलाई तक यूपी के इस जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, ट्रैफिक भी हुआ डायवर्ट

भारतपश्चिम बंगाल: बिजली गिरने से 3 बच्चों समेत 7 लोगों की हुई मौत, 9 मवेशियों की गई जान

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप