लाइव न्यूज़ :

जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी के खिलाफ छात्र संगठनों, नागरिक संस्थाओं के सदस्यों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त सप्ताहांत में एक रैली में कथित भड़काऊ नारेबाजी के विरोध में छात्र कार्यकर्ता और नागरिक संस्थाओं के सदस्य मंगलवार को जंतर-मंतर के पास एकत्र हुए।

जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे करीब 100 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम विरोधी नारे लगाने संबंधी एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इस संबंध में मामला दर्ज किया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन साई बालाजी ने दावा किया कि पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वालों को रोका। उन्होंने कहा, ‘‘सांप्रदायिक भाषण देने वाले लोगों को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया। उन्होंने हमें रोका, जो यहां अभद्र भाषा का शांतिपूर्ण विरोध करने आए थे। सोशल मीडिया पर इस घटना की व्यापक आलोचना होने के बाद उन्होंने (पुलिस) आरोपियों को गिरफ्तार किया है।’’

प्रदर्शनकारी शाम करीब चार बजे संसद मार्ग से जंतर-मंतर की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें रोका गया और वहां से जाने को कहा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं थी और जब वे संसद मार्ग पहुंचे तो उन्हें जाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि जब प्रदर्शनकारी वहां से नहीं हटे तो उनको हिरासत में लिया गया और दो बसों के जरिए मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

प्रदर्शनकारियों में शामिल प्रशांत टंडन ने कहा, ‘‘वह भाषण बहुत खतरनाक था। यह भारतीय संविधान और भारतीय परंपरा के अनुरूप नहीं था। पुलिस को तुरंत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। मैंने सुना है कि वीडियो वायरल होने के तीन दिन बाद आज कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’

वाम समर्थित आइसा ने एक बयान में कहा कि दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों द्वारा इस्तेमाल की गयी अभद्र भाषा का विरोध करने वाले छात्रों, नागरिक संस्थाओं के सदस्यों, पत्रकारों, आइसा कार्यकर्ताओं और अन्य संगठनों के लोगों को हिरासत में लिया। छात्र संगठन ने हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की मांग की।

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के सदस्यों ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। एसएफआई ने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य शांति और धर्मनिरपेक्षता के संदेश के साथ सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का विरोध करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल