लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़, मूर्ति पर काला रंग छिड़का

By भाषा | Updated: January 31, 2019 16:11 IST

तोड़फोड़ में भगवान की मूर्ति पर काला पेंट छिड़क दिया गया, खिड़कियां तोड़ दी गईं, दीवारों पर गलत संदेश और चित्र बना दिए गए। कुर्सी पर चाकू गोद दिया गया और सभी अलमारियां खाली पड़ी हुई थीं।

Open in App

अमेरिका के केंटुकी राज्य में घृणा अपराध के तहत एक हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़ की गई, भगवान की मूर्ति पर काला पेंट छिड़क दिया गया और मुख्य सभा में रखी कुर्सी पर चाकू गोदा गया है।

लुइसविले शहर में स्थित स्वामीनारायण मंदिर में रविवार की रात से मंगलवार के बीच यह घटना हुई।

पुलिस के अनुसार, अभी तक मामले में किसी पर कोई संदेह नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

मंदिर के पदाधिकारियों का कहना है कि घटना का कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है।

स्थानीय मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, तोड़फोड़ में भगवान की मूर्ति पर काला पेंट छिड़क दिया गया, खिड़कियां तोड़ दी गईं, दीवारों पर गलत संदेश और चित्र बना दिए गए। कुर्सी पर चाकू गोद दिया गया और सभी अलमारियां खाली पड़ी हुई थीं।

केंटुकी के लुइसविले में रहने वाला भारतीय-अमेरिका समुदाय इस घटना से सकते में है।

अधिकारी मामले को घृणा अपराध मानकर इसकी जांच कर रहे हैं।

घटना की निंदा करते हुए लुइसविले के मेयर ग्रेग फिशर ने शहर के लोगों से ऐसे घृणा अपराधों के खिलाफ खड़े होने की अपील की।

बुधवार को मौका मुआयना करने के बाद फिशर ने कहा कि जब भी हम घृणा या कट्टरपंथ देखेंगे, उसके खिलाफ खड़े होंगे।

 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH