लाइव न्यूज़ :

"लोकतंत्र खतरे में है, संविधान का गला घोंटा जा रहा है", अशोक गहलोत ने केंद्रीय एजेंसियों के 'दुरुपयोग' को लेकर केंद्र पर किया हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 3, 2024 09:55 IST

अशोक गहलोत ने विपक्षी नेताओं और पार्टियों के खिलाफ ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर बेहद कड़ा हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग के दुरुपयोग का आरोप लगायागहलोत ने नरेंद्र मोदी सरकार पर बेहद कड़ा हमला करते हुए कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में हैसंविधान का गला घोंटा जा रहा है और लोग परेशान हैं, देश की स्थिति बेहद गंभीर है

पाली: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बुधवार को विपक्षी नेताओं और पार्टियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआई और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी और कथित दुरुपयोग को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर बेहद कड़ा हमला करते हुए कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। 

,समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राजस्थान के पाली से कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवार संगीता बेनीवाल के लिए प्रचार करने पहुंचे अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हमारा लोकतंत्र खतरे में है, संविधान का गला घोंटा जा रहा है और लोग परेशान हैं। ईडी, सीबीआई, आयकर का विपक्ष दलों और नेताओं के खिलाफ जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। मौजूदा स्थिति बेहद गंभीर है। लोगों को यह समझने की जरूरत है कि आज की तारीख में हम किस दौर से गुजर रहे हैं।''

दरअसल ईडी की ओर से विपक्षी नेताओं के खिलाफ की जा रही लगातार छापेमारी, इनकम टैक्स विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को सीज किये जाने को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया में भारी आक्रोश है। हालांकि बीते मंगलवार को इंडिया गठबंधन को उस समय राहत मिली, जब सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाले में बीते 6 महीने से जेल में बंद राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी। 

सु्प्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अगुवाई वाली पीठ ने पहले दिन में संजय सिंह को उत्पाद शुल्क नीति में अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुकदमे की सुनवाई के दौरान जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया। प्रवर्तन निदेशालय ने शीर्ष अदालत को सूचित किया कि एजेंसी को संजय सिंह को जमानत मिलने पर कोई आपत्ति नहीं है। अदालत ने कहा कि संजय सिंह छह महीने जेल में बिता चुके हैं।

दिल्ली शराब मामले में संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया था। ईडी के अनुसार संजय सिंह पर अपराध की आय को लूटने के लिए एक विशेष प्रयोजन वाहन बनाने में शामिल होने का आरोप लगाया गया था, जो कि उनके और उनके सह-साजिशकर्ताओं द्वारा रची गई थी।

टॅग्स :अशोक गहलोतप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईआयकर विभागकांग्रेसBJPमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप