लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बिजली की मांग मौसम के उच्च स्तर 5268 मेगावाट पर पहुंची, जानें इससे पहले कब इतनी बिजली की मांग बढ़ी

By भाषा | Updated: May 26, 2020 04:42 IST

इससे पहले दिसंबर माह में ठंड की वजह से हिटर आदि इस्तेमाल करने के कारण बिजली की मांग 5,298 मेगावाट के अब तक के नये रिकार्ड स्तर पर पहुंच गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल गर्मी दिनों में दिल्ली में बिजली की उच्चतम मांग 7,409 मेगावाट रही थी। बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड ने रविवार को 1,493 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की।

नयी दिल्लीभीषण गर्मी और लू की लपटों से तपती दिल्ली में रविवार रात को बिजली की मांग चालू मौसम के उच्चतम स्तर 5,268 मेगावाट पर पहुंच गयी। बिजली वितरण कंपनियों ने सोमवार को कहा कि रविवार रात 11 बजे के बाद दिल्ली में 5,268 मेगावाट बिजली की मांग थी।

पिछले साल 24 मई को बिजली की मांग 5,094 मेगावाट थी। अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल मई 2019 में बिजली की सबसे अधिक मांग 31 मई को 6,461 मेगावाट दर्ज की गयी थी। यह इस महीने में पहली बार पिछले साल मई के किसी दिन के मुकाबले सबसे अधिक बिजली की मांग रही। वितरण कंपनी बीएसईएस के प्रवक्ता ने कहा कि बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड ने क्रमश: 2,448 और 1,227 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की।

पिछले साल दिल्ली में बिजली की उच्चतम मांग 7,409 मेगावाट रही थी। बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड ने रविवार को 1,493 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की।  

बता दें कि इससे पहले दिसंबर माह में ठंड की वजह से हिटर आदि यूज करने के कारण बिजली की मांग लगभग इतनी ही पहुंच गई थी। 30 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में ठंड का 118 साल का रिकार्ड टूटने के साथ ही सोमवार को बिजली की मांग भी 5,298 मेगावाट के अब तक के नये रिकार्ड स्तर पर पहुंच गयी थी।

बिजली वितरण कंपनियों टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. और बीएसईएस ने अपने-अपने क्षेत्रों में बिना किसी रुकावट के इस रिकार्ड मांग को पूरा करने का दावा किया था। स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के अनुसार दिल्ली में बिजली मांग सोमवार की सुबह 10.26 मिनट पर रिकार्ड 5,298 मेगावाट पर पहुंच गयी थी। इससे पहले राजधानी में जनवरी 2019 में सर्वाधिक मांग 4,800 मेगावाट रिकार्ड की थी।

टॅग्स :दिल्लीइंडियादिल्ली कैपिटल्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए