लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में 3 और उप मुख्यमंत्रियों की मांग, CM सिद्दरमैया ने कहा, 'हाईकमांड का फैसला अंतिम'

By आकाश चौरसिया | Updated: June 26, 2024 15:29 IST

कर्नाटक सरकार सबकुछ ठीक नहीं है, इस बात की जानकारी सामने आई है कि प्रदेश के लिए दो से तीन डिप्टी सीएम की और मांग की जा रही है। हालांकि, ये सब ऐसे समय में हो रहा है, जब चुनाव संपन्न और सरकार बनने के बाद डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनाया जाना है। खबरों के अनुसार, इस कारण सिद्दरमैया उनका रास्ता रोंकने के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में तीन और डिप्टी सीएम की मांग तेजसामने आई खबरों से पता चल रहा है कि DK शिवकुमार को मुख्यमंत्री 2.5 साल बाद बनाया जाना हैइसलिए मौजूदा सीएम सिद्दरमैया नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं

नई दिल्ली:कर्नाटक सरकार में तीन और डिप्टी सीएम की मांग लगातार बढ़ रही थी, जिसपर अब खुद मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने बुधवार को कहा कि इस पर हाईकमांड ने अपना फैसला इस पर फाइनल कर लिया है। अब कुछ मंत्रियों को कैबिनेट से लिया जाएगा और उन्हें ही इस पद की शपथ दिलाई जाएगी, जिसमें वीरशैव-लिंगायत, एससी/एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधि को शामिल किया जाएगा। फिलहाल अभी सरकार में वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले डी के शिवकुमार सिद्धारमैया कैबिनेट में केवल उप मुख्यमंत्री हैं।

डी.के शिवकुमार के लिए रास्ता नहीं आसानसिद्धारमैया ने एक सवाल के जवाब में मीडिया से कहा, "आलाकमान जो भी फैसला करेगा वह अंतिम है।" कहा जाता है कि कांग्रेस के भीतर एक वर्ग की राय है कि तीन और डिप्टी सीएम की मांग करने वाले मंत्रियों का बयान सिद्धारमैया के खेमे द्वारा शिवकुमार को नियंत्रण में रखने की योजना का हिस्सा था। चर्चाओं के बीच कर्नाटक सरकार के आधा कार्यकाल पूरा होने के बीच डीके शिवकुमार को अब सीएम बनाया जाना है। लेकिन, ये मांग करके मौजूदा सीएम ने नया पत्ता फेंका है, जिसमें आलाकमान दुविधा में और डीके शिवकुमार धराशाही हो सकते हैं। 

सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना, आवास मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान, लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली और कुछ अन्य नाम रेस में है। ये सभी मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी माने जाते हैं। कर्नाटक सीएम ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक बार फिर तीन और उप मुख्यमंत्रियों की वकालत की थी।

पिछले साल मई में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए उनके और सिद्धारमैया के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के मद्देनजर कांग्रेस ने फैसला किया था कि शिवकुमार एकमात्र डिप्टी सीएम होंगे। इसे कांग्रेस नेतृत्व द्वारा शिवकुमार को सीएम पद के लिए अपना दावा छोड़ने और उपमुख्यमंत्री की भूमिका निभाने के लिए मनाते समय की गई एक प्रतिबद्धता भी कहा गया था।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम