लाइव न्यूज़ :

अल्ट न्यूज के मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका खारिज, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

By रुस्तम राणा | Updated: July 2, 2022 15:25 IST

शनिवार को कोर्ट ने जुबैर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। 

Open in App
ठळक मुद्देजुबैर के वकील का आरोप कोर्ट ने आदेश सुनाने से पहले उसे लीक कर दियामोहम्मद जुबैर की 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग कर रही थी दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली: अल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से राहत नहीं मिली है। शनिवार को कोर्ट ने जुबैर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। 

दिल्ली पुलिस आज जुबैर को मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। पुलिस मामले की जांच के दौरान उसका मोबाइल फोन जब्त करने और एक हार्ड डिस्क बरामद करने के बाद उसकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग कर रही थी। सुनवाई के बाद, जुबैर के वकील सौतिक बनर्जी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस पर उंगली उठाते हुए अदालत ने आदेश सुनाने से पहले ही उसे लीक कर दिया था।  

इससे एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने जुबैर की चार दिनों की पुलिस रिमांड के खिलाफ याचिका चार हफ्तों के लिए स्थगित कर दी है। हाईकोर्ट अब इस मामले की इस महीने की 27 तारीख को सुनवाई करेगी। इसके साथ दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिल्ली पुलिस ने उनसे दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मजिस्ट्रेट के समक्ष कार्यवाही बिना किसी पूर्वाग्रह के जारी रहेगी।

बता दें कि 2018 के एक ट्वीट के सिलसिले में सोमवार को गिरफ्तार जुबैर को पहले एक दिन की हिरासत में भेजा गया और फिर इसके बाद उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जुबैर द्वारा दी गई याचिका पुलिस रिमांड के खिलाफ थी। जुबैर की ओर से पेश उनकी वकील वृंदा ग्रोवर ने तर्क दिया कि उक्त ट्वीट में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :मोहम्मद जुबैरकोर्टदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा