लाइव न्यूज़ :

मध्यम श्रेणी के साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार, 118 रहा एक्यूआई

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 13, 2022 09:46 IST

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार को सुबह 11 बजे 153 से सुधरकर गुरुवार सुबह 118 हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में हवा की गुणवत्ता में गुरुवार सुबह थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन 118 के एक्यूआई के साथ 'मध्यम' श्रेणी में रहा।राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को मौसम का पहला कोहरा देखा गया।चार दिनों की लगातार बारिश के बाद शहर के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने के कारण 12 अक्टूबर की सुबह शहर में दृश्यता कम थी।

नई दिल्ली: सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) द्वारा अपडेट किए गए अनुमानों के अनुसार, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता में गुरुवार सुबह थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन 118 के एक्यूआई के साथ 'मध्यम' श्रेणी में रहा। नई दिल्ली के लिए बुधवार सुबह 11 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में 153 दर्ज किया गया।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में वायु प्रदूषण

आनंद विहार डीपीसीसी और आईटीओ सहित दिल्ली के कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता क्रमश: 259 और 234 पर 'खराब' दर्ज की गई। इस बीच, अलीपुर और डीयू नॉर्थ कैंपस जैसे कुछ क्षेत्रों में, एक्यूआई क्रमशः 116 और 110 पर 'मध्यम' श्रेणी में था। दिल्ली के नजफरगढ़ में 65 के एक्यूआई के साथ स्वच्छ हवा देखी गई। 

सफर के अनुसार, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को 'संतोषजनक' या 'बहुत अच्छा' माना जाता है, 101-200 को 'मध्यम' माना जाता है, 201-300 को 'खराब' की श्रेणी में रखा जाता है। जबकि 300-400 को 'बहुत खराब' माना जाता है, 401-500 के बीच का स्तर 'खतरनाक' श्रेणी में आता है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को मौसम का पहला कोहरा देखा गया।

चार दिनों की लगातार बारिश के बाद शहर के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने के कारण 12 अक्टूबर की सुबह शहर में दृश्यता कम थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि दिल्ली के मौसम में बदलाव और बढ़ता स्मॉग सांस संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे लोगों के लिए चिंता का विषय होगा। आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में सांस फूलने की शिकायतें बढ़ेंगी।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्लीकोहरास्मोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी