लाइव न्यूज़ :

Delhi Air Pollution: 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया AQI, सुबह रही ठंड

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 15, 2022 10:28 IST

दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को बहुत खराब श्रेणी में रही। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 339 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

Open in App
ठळक मुद्दे339 दर्ज किया गया दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक।दिल्ली में ठंड बढ़ने के कारण लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 339 दर्ज किया गया। मालूम हो, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है। 

वहीं, SAFAR के अनुमानों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय, पूसा, लोधी रोड, मथुरा रोड, IIT-दिल्ली और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल 3) जैसे इलाके शामिल रहे। यहां एक्यूआई क्रमश: 330, 329, 342, 357, 370, 346 रहा। बता दें कि PM2.5 प्रमुख प्रदूषक बना हुआ है।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार के दिन को सीजन का सबसे लम्बा कोहरे वाला दिन बताया और कहा कि शनिवार को भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने अपने एक बयान में कहा कि शुक्रवार का दिन दिल्ली के लिए सीजन का लंबा कोहरे वाला दिन था। दिन में धूप न आने के कारण दिन में ठंडक भी रही और उत्तर पश्चिम से 8-12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दोपहर तक हल्की हवा भी चली। वहीं, दिल्ली में ठंड बढ़ने के कारण लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही है।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्लीकोहरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?