लाइव न्यूज़ :

दिल्ली वालों के लिए राहत: वीकेंड कर्फ्यू खत्म, दुकानों के ऑड-ईवन तरीके से खुलने की पाबंदी भी हटाई गई

By विनीत कुमार | Updated: January 27, 2022 14:13 IST

दिल्ली में कोरोना के कम होते मामलों के साथ पाबंदियों में ढील दी गई है। इसके तहत वीकेंड कर्फ्यू को हटा लिया गया है। रेस्तरां, बार, सिनेमा हॉल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोविड के कम होते मामलों के बीच कोरोना पाबंदियों में ढील की घोषणा।ऑड-ईवन तरीके से दुकानों को खोलने की पाबंदी हटाई गई, सभी दुकानें खुल सकेंगी। नाइट कर्फ्यू अभी जारी रहेंगी, बार सहित रेस्तरां और सिनेमा हॉल 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खुल सकेंगे।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना से राहत के बीच वीकेंड कर्फ्यू को हटा लिया गया है। साथ ही ऑड-ईवन तरीके से दुकानों को खोलने की पाबंदी को भी हटाया गया है। ऐसे में मुख्य बाजारों में अब सभी दुकानें रोज खोली जा सकती हैं। डीडीएमए की गुरुवार को हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। हालांकि नाइट कर्फ्यू (रात 10 से सुबह 5 बजे तक) अभी जारी रहेगी। स्कूल भी अभी बंद रखे जाएंगे।

दिल्ली में कोरोना के कम हो रहे मामलों के बाद कुछ और रियायतें भी दी गई हैं। इसके तहत अब शादियों में अधिकतम 200 लोग या बंद हॉल में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा बार, रेस्तरां और सिनेमा हॉल भी 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। सरकारी कार्यालय भी 50 प्रतिशत कर्मचारी के साथ खुल सकते हैं।

दिल्ली में कम हो रहे कोरोना मामले

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। ऐसे में पाबंदियों में ढील के संकेत पहले से दिए जा रहे थे। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामूली बढ़े हुए मामले जरूर सामने आए थे। 26 जनवरी को राजधानी में 7498 नये मामले सामने आए और महामारी से 29 मरीजों की मौत हो गई।

हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि गुरुवार को मामले 5 हजार से कम रहने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली में दैनिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से नीचे जाने की संभावना है। इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 6,028 नए मामले सामने आए थे और 31 मरीजों की मौत हुई थी। दिल्ली में 13 जनवरी को कोविड-19 के 28,867 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद से संक्रमण के नये मामलों में कमी जारी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज