लाइव न्यूज़ :

Delhi Weather: बारिश के साथ शुरू हुआ मार्च का महीना, दिल्ली में सुबह की बारिश ने बढ़ाई ठंड; IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

By अंजली चौहान | Updated: March 1, 2025 07:14 IST

Delhi Weather: दिल्ली में इस साल फरवरी गर्म रही, इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया

Open in App

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में 1 मार्च की सुबह-सुबह झमाझम बारिश से मौसम बदल गया है। बारिश से दिल्लीवासियों को बढ़ते तापमान से राहत मिली है और तापमान में गिरावट के साथ तोड़ी ठंड का एहसास लोग कर रहे है। इस साल फरवरी में दिल्ली में गर्मी रही और महीने का औसत अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, यह जानकारी पीटीआई ने मौसम विभाग के आंकड़ों से दी।

राष्ट्रीय राजधानी में औसत न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले छह वर्षों में फरवरी का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा। पीटीआई ने बताया कि पिछली बार शहर में इतना गर्म औसत न्यूनतम तापमान 2017 में दर्ज किया गया था।

पिछले महीने भी रिकॉर्ड तोड़ रात हुई थी, जब 27 फरवरी को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 74 वर्षों में फरवरी की सबसे गर्म रात थी।

आंकड़ों के अनुसार, इसने 1951 के बाद से सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए। उसी दिन अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो महीने का सबसे गर्म दिन रहा।

आईएमडी ने कई उत्तरी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी देते हुए मौसम बुलेटिन जारी किया है। 

इसके साथ ही, मौसम विभाग ने कहा कि भारत में मार्च में सामान्य से अधिक गर्मी रहने की संभावना है, जिसमें कई दिनों तक लू चल सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डी. शिवानंद पई ने कहा कि प्रायद्वीपीय भारत के कुछ दक्षिणी भागों को छोड़कर, मार्च में देश के अधिकांश भागों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

पई ने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

रबी फसल पर गर्म मौसम की स्थिति के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर पई ने कहा कि कृषि मंत्रालय के विशेषज्ञों के साथ उनकी चर्चा के अनुसार देश में उगाए जाने वाले लगभग 60 प्रतिशत गेहूं की किस्म गर्मी प्रतिरोधी है।

टॅग्स :मौसमदिल्लीमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की