लाइव न्यूज़ :

Delhi Water Crisis: केजरीवाल सरकार फेल! पानी संकट के बीच तोड़फोड़, 'आप' पर हमलावर हुई बीजेपी

By धीरज मिश्रा | Updated: June 16, 2024 17:19 IST

Delhi Water Crisis: दिल्ली में पानी संकट के बीच आम जनता पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पानी संकट, लोग पानी के लिए तरस रहे आप सरकार के खिलाफ सड़क पर आई जनता जल बोर्ड के दफ़्तर को बनाया निशाना

Delhi Water Crisis: दिल्ली में पानी संकट के बीच आम जनता पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रही है। लेकिन, दिल्ली सरकार के द्वारा लोगों को पीने का पानी मुहैया नहीं कराया जा रहा है। दिल्ली में बैठी केजरीवाल सरकार पानी के मुद्दे पर फेल हो गई है। केजरीवाल सरकार पर बीते दिनों पहले कांग्रेस ने कई जिला में मटका फोड़ कर प्रदर्शन किया था।

अब इस कड़ी में बीजेपी ने रविवार को जल बोर्ड के कार्यालाय पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों में गुस्सा काफी अधिक था। लोगों ने मटका जल बोर्ड के ऑफिस में फेंककर विरोध जताया। इधर, केजरीवाल सरकार का कहना है कि हरियाणा से उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। दिल्ली में पानी संकट के बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में 10 साल से इनकी सरकार हैं। आप नेता आतिशी बता दें अगर उन्होंने किसी पर कोई कार्रवाई की हो, वे बताएं कि पिछले 10 सालों में इन्होंने क्या काम किया। दिल्ली में जो जल संकट है वह अरविंद केजरीवाल, आप , उनके भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों की वजह से है।

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यह आप के नेताओं का षड्यंत्र है, उन्होंने पाइप तोड़े हैं ताकि टैंकर माफिया को फ्री में पानी मिल सके। दिल्ली की जनता ने प्रदर्शन किया है, हम उसमें शामिल थे।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हर साल यह जल संकट होता है। दिल्ली सरकार किसे धोखा दे रही है। आप नेता आतिशी श्वेत पत्र लेकर आएं कि 10 साल में कहां-कहां पाइप बदला गया। ये कामचोर लोग हैं, इनकी न तो काम करने की नीति है और न नीयत, ये बस खजाने को लूटना चाहते हैं जिसके कारण इन्हें सज़ा भी मिल रही है।

मैं आतिशी से कहना चाहता हूं कि झूठ बोलने की भी एक सीमा होती  है। जरूरत से ज्यादा पानी दिया जा रहा है लेकिन क्या उनके पास पानी पहुंचाने का सिस्टम है। दिल्ली के लोग अब इन्हें सज़ा देंगे, दिल्ली को ये लोग नहीं चाहिए जो बहाने बनाए, दिल्ली को वे लोग चाहिए जो समस्या को दूर करें।

टॅग्स :दिल्लीWater Resources Departmentमनोज तिवारीआतिशी मार्लेनाDelhi Jal Board
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?