लाइव न्यूज़ :

Delhi Water Crisis: दिल्ली छोड़ रहे हैं लोग!, नहीं मिल रहा है पानी, बूंद-बूंद के लिए तरसे दिल्लीवाले, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: June 14, 2024 12:32 IST

Delhi Water Crisis: दिल्ली में जल संकट ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। आलम यह है कि बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पानी संकट के बीच घर छोड़ रहे हैं लोगदेवली में कई दिनों से नहीं आ रहा है पानी लोगों ने कहा, आप विधायक नहीं ले रहे हैं संज्ञान

Delhi Water Crisis: दिल्ली में जल संकट ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। आलम यह है कि बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। अब मजबूरन लोग दिल्ली से पलायन करने लगे हैं। पानी की तलाश में लोग दिल्ली छोड़कर गांव जाने लगे हैं। लोगों को लगता है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार उनको पीने और नहाने का पानी मुहैया नहीं करा सकती है।

मालूम हो कि साल 2020 में जब कोरोना महामारी ने देश में दस्तक दी। देश में लॉकडाउन लगा, तब दिल्ली छोड़ने के लिए लोग मजबूर हुए थे। लेकिन, पानी के घोर संकट ने साल 2024 में लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। एक तरफ जहां पानी के संकट पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा और कांग्रेस हमलावर है।

वहीं, दूसरी तरफ पानी नहीं मिलने से आम लोगों को जीवन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली के अधिकांश इलाकों में पानी की पूर्ति नहीं हो रही है। टैंकर से जैसे तैसे लोग बाल्टी लेकर पानी भर रहे हैं।

दक्षिण दिल्ली की देवली विधानसभा में लोग भी पानी के लिए तरस रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की किल्लत इतनी है कि लोग 4 से 6 दिन तक नहा भी नहीं पा रहे हैं। कुछ लोग घर छोड़कर दूसरी जगह रिश्तेदारों के घर चले गए हैं।

सरकारी अफसर सिर्फ शिकायत सुनते नहीं और स्थानीय विधायक समस्याएं हल करने में असफल हैं। प्राइवेट टैंकर से पानी मंगाना पड़ता है जो मनमर्जी पैसे मांगते हैं। 

मालूम हो कि आम आदमी पार्टी लगातार हरियाणा सरकार पर आरोप लगा रही है कि दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दिया जा रहा है। वहीं, हरियाणा सरकार का कहना है कि दिल्ली के हिस्से का पानी दिया जा रहा है।

वहीं, इन सबके बीच हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश दिल्ली या किसी अन्य राज्य को पानी देने के लिए तैयार है। हिमाचल प्रदेश का पानी हरियाणा के रास्ते दिल्ली में आता है इसलिए दिल्ली सरकार को हरियाणा सरकार के साथ समझौता करना होगा। हिमाचल प्रदेश के पास अतिरिक्त पानी है। 

टॅग्स :दिल्लीWater Resources and Public Health Engineering Departmentआतिशी मार्लेनादिल्ली सरकारAtishi MarlenaDelhi Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?