लाइव न्यूज़ :

Vivek Vihar Fire Accident: शिशुओं को 'फरिश्ते योजना' से मिलेगा इलाज, दोषियों को मिलेगी सजा, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिए निर्देश

By धीरज मिश्रा | Updated: May 26, 2024 12:09 IST

Vivek Vihar Fire Accident: राजधानी दिल्ली के विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में आग लगने की घटना पर दिल्ली सरकार एक्शन मोड में आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार और मुख्य सचिव दीपक कुमार को पत्र लिखाफरिश्ते योजना के तहत शिशुओं का इलाज निजी अस्पताल में होगासीएम केजरीवाल ने कहा, जो ज़िम्मेदार होगा वो बख्शा नहीं जाएगा

Vivek Vihar Fire Accident: राजधानी दिल्ली के विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में आग लगने की घटना पर दिल्ली सरकार एक्शन मोड में आ गई है। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार और मुख्य सचिव दीपक कुमार को पत्र लिखकर अग्निकांड के पीछे लापरवाही बरतने वाले लोगों के नाम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पत्र में सौरभ ने लिखा कि 25 मई की रात को दिल्ली के विवेक विहार स्थित एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद घटना घटी।

हालांकि, यह घटना रात 11:30 बजे के आसपास घटी, मुझे इस घटना के बारे में 26 मई की सुबह मीडिया फ्लैश के माध्यम से पता चला। मैंने सचिव (स्वास्थ्य) को कई बार फोन करने की कोशिश की है और उन्हें कई व्हाट्सएप संदेश भी छोड़े हैं लेकिन उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। इसलिए मैंने अकेले ही घटना स्थल का दौरा किया। चूंकि मैं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) के साथ संवाद करने में सक्षम नहीं हूं।

उन्होंने कहा कि साथ ही साथ इस अग्निकांड में बचाए गए शिशुओं का इलाज फरिश्ते योजना के तहत मुफ्त में निजी अस्पतालों में कराने को लेकर भी निर्देश दिया गया है। साथ ही मृतकों और घायलों के परिजनों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश के साथ ही साथ सेंटर को चलाने वालों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिया गया है। 

विवेक विहार के न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में आग लगने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया। 

पीएम के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पोस्ट कर दुख जताया। उन्होंने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया उनके साथ हम सब खड़े हैं।

घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा वो बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं, दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि कल रात 11:32 बजे हमें कॉल मिली कि एक बेबी केयर सेंटर में आग लगी है। हमने शुरू में ही 7 फायर टेंडर भेजे थे। 12 बच्चों को हमने निकाला। बाद में पता लगा कि 6 बच्चों की मृत्यु हो गई है।

बताया गया है कि वहां ऑक्सीजन के सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिस कारण आग बढ़ गई और बगल के घर में भी चली गई थी। वहां करीब 6 ब्लास्ट हुए हैं जिससे हमारे फायर फाइटर को भी खतरा था। हमने 2 टीम बनाई जिसमें से एक ने बच्चों को निकाला और दूसरी टीम ने फायर फाइटिंग की।

टॅग्स :अग्निकांडआगदिल्लीअरविंद केजरीवालदिल्ली पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर