लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन ने अपने घर पर जमा पेट्रोल बमों के जखीरे पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

By अनुराग आनंद | Updated: February 27, 2020 18:04 IST

ताहिर हुसैन के घर की छत पर भारी मात्रा में ईंट-पत्थर और पेट्रोल बम मिलने की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसको लेकर कुमार विश्वास ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देAAP पार्षद ताहिर हुसैन ने कहा- मैंने हिंसा को रोकने की कोशिश की,  लोगों को अपनी बिल्डिंग पर चढ़ने से रोका।ताहिर हुसैन ने कहा कि IB ऑफिसर अंकित शर्मी की मौत का मुझे दुख है।

दिल्ली हिंसा मामले में अपने घर की छत पर पेट्रोल बमों के जखीरे व पत्थर रखने के मामले में AAP पार्षद ताहिर हुसैन ने बड़ा बयान दिया है। हिंसा को भड़काने के मामले में नाम सामने आने के बाद ताहिर ने पहली बार मीडिया के सामने कहा कि IB ऑफिसर अंकित शर्मी की मौत का मुझे दुख है। उन्हें न्याय मिलना चाहिए। मैं इस मामले में शामिल नहीं था, इस मामले की जांच होनी चाहिए। 

इसके अलावा, हिंसा में शामिल होने के आरोप पर AAP पार्षद ताहिर हुसैन ने कहा- मैंने हिंसा को रोकने की कोशिश की,  लोगों को अपनी बिल्डिंग पर चढ़ने से रोका। 24 फरवरी को पुलिस ने मेरी बिल्डिंग की तलाशी ली और हमें बाहर निकाली। 25 फरवरी को शाम चार बजे तक पुलिस वहां मौजूद थी। यही नहीं ताहिर हुसैन ने कहा कि यदि जरूरत हुई तो मैं पुलिस को इस मामले की जांच करने में हर तरह से मदद करने के लिए तैयार हूं।

 

 

कुमार विश्वास ने ताहिर हुसैन मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा सवाल-

ताहिर हुसैन के घर की छत पर भारी मात्रा में ईंट-पत्थर और पेट्रोल बम मिलने की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसको लेकर कुमार विश्वास ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हे युधिष्ठिर अमित शाह और दिल्ली पुलिस माना आपको जहरीले नेताओं के भड़काऊ भाषणों वाले वीडियो नहीं मिलते तो क्या इस नेता की छत पर जमा पेट्रोल बमों के जखीरे भी नहीं दिखाई देते। IB का अफसर इस घर में खींच कर मारा गया और आज भी सबूत मीडिया दिखा रही है, आप नदारद क्यों हैं? जवाब दो?'

आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा का शव चांदबाग के एक नाले में मिला था। अंकित शर्मा के परिवार वालों ने हत्या का आरोप ताहिर पर लगाया। हत्या का आरोप लगने के बाद ताहिर ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि हिंसा भड़काने में उनका कोई हाथ नहीं है।

आप के पार्षद ने अपने एक रिश्तेदार के घर से वीडियो जारी कर अपने आप को निर्दोष बताया। ताहिर इसी इलाके में रहते थे। अंकित शर्मा के परिवार में उनके माता-पिता, एक भाई और एक बहन हैं। अंकित शर्मा 2017 में आईबी में भर्ती हुए थे। 

 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीताहिर हुसैनकुमार विश्वासअमित शाहनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया