लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: दंगाइयों ने गर्भवती के पेट में मारी लात, फिर भी हुआ स्वस्थ बच्चे का जन्म, लोग कह रहे ‘चमत्कारी बच्चा’

By भाषा | Updated: February 28, 2020 12:59 IST

सोमवार रात में गर्भवती शबाना परवीन, उनके पति, दो बच्चे और उनकी सास घर में सो रहे थे तभी भीड़ उनके घर घुस आई।

Open in App
ठळक मुद्देशबाना परवीन की सास ने कहा कि हम परवीन को पास के अस्पताल लेकर गए थे लेकिन डॉक्टरों ने हमें अल-हिंद अस्पताल जाने को कहा जहां बुधवार को उसने बच्चे को जन्म दिया।नशीमा ने कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह कहां जाएंगी।

दिल्ली के करावल नगर की रहनेवाली 30 वर्षीय गर्भवती शबाना परवीन के लिए सोमवार की रात कोई आम रात नहीं बल्कि खौफ की रात थी। दंगाई भीड़ उनके घर में घुसी और उन्हें तथा उनके पति को पीटने लगी और घर को आग के हवाले कर दिया। इस सब भयानक घटनाओं से बचते हुए परवीन ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। तमाम दुखों के बावजूद ऐसी स्थिति में स्वस्थ बच्चे का जन्म किसी चमत्कार से कम नहीं है इसलिए बच्चे के घरवाले उसे ‘चमत्कारी बच्चा’ कह रहे हैं।

सोमवार रात में परवीन, उनके पति, दो बच्चे और उनकी सास घर में सो रहे थे तभी भीड़ उनके घर घुस आई। उस भयानक रात का मंजर बताते हुए परवीन की सास नशीमा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ उन्होंने धार्मिक गालियां दी, मेरे बेटे को मारा, कुछ ने बहू को भी पेट पर मारा... जब मैं उसे बचाने गई तो वे लोग मुझ पर भी लपके...हमने सोच लिया था कि हम अब नहीं बचेंगे लेकिन अल्लाह की मेहरबानी थी कि हम दंगाइयों के हाथ से बच गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम परवीन को पास के अस्पताल लेकर गए थे लेकिन डॉक्टरों ने हमें अल-हिंद अस्पताल जाने को कहा जहां बुधवार को उसने बच्चे को जन्म दिया।’’ यह परिवार दशकों से इस घर में रहता आया था लेकिन अब वह घर खाक में तब्दील हो चुका है और उसके साथ ही सारा सामान। लेकिन इस बच्चे के जन्म ने सारी तकलीफों के बाद भी मुस्कुराने की वजह दे दी है।

नशीमा ने कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह कहां जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘ सब खाक हो गया। कुछ नहीं बचा। हो सकेगा तो किसी रिश्तेदार के यहां जाएंगे और देखेंगे कि दोबारा जिंदगी कैसे पटरी पर लाते हैं।’’

छह साल का अली अपने एक दिन के भाई का हाथ पकड़े हुए उसके माथे को सहला रहा है। अली कहता है, ‘‘ मैं इसका हमेशा ख्याल रखूंगा, किसी भी मुसीबत से हमेशा उसकी हिफाजत करूंगा।’’  

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीकरावल नगरनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार