लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: उमर खालिद ने भड़काई थी दिल्ली हिंसा?, BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर लगाया आरोप, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: March 2, 2020 14:37 IST

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए बग्गा ने दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप उमर खालिद पर लगाया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के यवतमाल में CAA व NRC के खिलाफ आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो शेयर कर उमर खालिद पर यह आरोप लगाया जा रहा है।उमर खालिद का यह भाषण यह भाषण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से ठीक पहले 17 फरवरी का है।

दिल्ली हिंसा में 46 लोगों की मौत और करीब 250 लोगों के घायल होने की खबर है। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि शहर में अब सब कुछ सही और कंट्रोल में है। लेकिन, इसके साथ ही राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।

इस हिंसा की घटना को लेकर हर दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए बग्गा ने दिल्ली में हिंसा भड़काने का आरोप उमर खालिद पर लगाया है। 

जिहादी ताकतों द्वारा ये साजिश पहले ही रच दी गई थी कि जिस दिन डोनाल्ड ट्रंप भारत मे आएंगे उस दिन टुकड़े-टुकड़े गैंग सड़को पर उतरेगा और देश को बदनाम करने की कोशिश करेगा । 17 फरबरी का उमर खालिद का ये भाषण उसी का सबूत है। pic.twitter.com/KH0ZYVn1VR— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) March 2, 2020

दरअसल, उमर खालिद का एक विडियो वायरल हो गया है जिसमें वह ट्रंप के आने पर लोगों से सड़क पर उतरने की अपील कर रहे हैं। अक्‍सर विवादों में रहने वाले जेएनयू के उमर खालिद पर एक बार फिर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है।

बता दें कि महाराष्ट्र के यवतमाल में उनके एक भाषण का क्लिप सामने आया है। यह भाषण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से ठीक पहले 17 फरवरी का है।

इस वीडियो में उमर को सीएए व एनआरसी के खिलाफ आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह कहते हुए सुना जा सकते है कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आएंगे तब हम सबों को सड़क पर उतर कर नरेंद्र मोदी सरकार के चेहरे को उजागर करने है।

इसके अलावा, उमर वीडियो में कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार गांधी के इस देश को तोड़ने का काम कर रही है लेकिन सड़क पर उतर कर हमें बताना है कि हम इस देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं। बता दें कि ट्रंप के आने के बाद पूर्वोत्तर दिल्ली में दंगे भड़क गए थे।

ऐसे में इस विडियो के सामने आने के बाद अब उमर खालिद दिल्ली पुलिस के निशाने पर आ सकते हैं। हालांकि,यह वीडियो कितना सही है, यह जांच का विषय है। 

बता दें कि आज  दिल्ली हिंसा के खिलाफ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने सोमवार को संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष अलग-अलग प्रदर्शन किया और सरकार से जवाब की मांग की। बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी सांसदों ने प्रदर्शन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा भी मांगा।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक संसद परिसर में प्रदर्शन से पहले पार्टी सांसदों ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता में एक रणनीतिक बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में दिल्ली हिंसा को लेकर संसद के भीतर और बाहर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बापू की प्रतिमा के सामने राहुल गांधी की अगुवाई में मौजूद कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग वाले बैनर और तख्तियां ले रखी थीं। उन्होंने ‘गृह मंत्री इस्तीफा दो’ और ‘नफरत की भाषा बंद करो’ के नारे लगाए।  

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीमहाराष्ट्रउमर खालिदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)डोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज