लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः दोनों हाथ काटकर दिलबर नेगी को झोंक दिया था आग में, हत्यारोपी गिरफ्तार, कपिल मिश्रा ने किया ट्वीट

By गुणातीत ओझा | Updated: March 7, 2020 13:42 IST

सीएए पर दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान दिलबर नेगी का हाथ काटकर उसे आग के हवाले कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हिंसा के दौरान दोनों हाथ काटकर की गई थी दिलबर नेगी की हत्याहत्या में दिल्ली पुलिस की एसआईटी टीम ने आरोपी शहनवाज को किया गिरफ्तार

संशोधित नागरिकता कानून को लेकर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान 22 साल के युवक दिलबर नेगी को बेरहमी से मार दिया गया था। दिलबर नेगी के हत्यारोपी को पुलिस ने आज शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। हिंसा के दौरान नेगी के दोनों हाथ काटकर उसे आग के हवाले कर दिया गया था। नेगी का शव शिव विहार इलाके के अनिल स्वीट हाउस में 26 फरवरी को क्षत-विक्षत हालत में मिला था। आरोपी की गिरफ्तार पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट भी किया है। 

दिल्ली हिंसा में बेरहमी से मारे गए दिलबर नेगी की हत्यारोपी को दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शाहनवाज है और उसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है। शाहनवाज के खिलाफ गोकुलपुरी थाना पुलिस ने आईपीसी के धारा 147/148/149/302/201/436/427 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। आरोप है कि शाहनवाज ने दंगाईयों के साथ मिलकर 24 फरवरी को शिव विहार तिराहा के पास की कई दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। लोगों पर पत्थर भी बरसाए थे। शाहनवाज ने एक बुकस्टोर और मिठाई की दुकान में न सिर्फ तोड़फोड़ की बल्कि उनको आग के हवाले भी कर दिया। उसपर भड़काऊ भाषण देने का भी आरोप है। 

दिलबर नेगी एक हलवाई की दुकान में काम करता थाउसके हाथ, पैर काटे और जिंदा तड़पता हुआ जलती आग में फेंक दिया गयाअभी अभी दिल्ली पुलिस ने दिलबर नेगी के हत्यारें मोहम्मद शाह नवाज को पकड़ लिया हैंशह नवाज ने भीड़ के साथ दिलबर नेगी की हत्या की— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) March 7, 2020

बता दें कि दिलबर नेगी अनिल स्वीट हाउस में वेटर की नौकरी करता था। हिंसा के दौरान उस दुकान में भी आग लगाई गई थी जिस दुकान में दिलबर नेगी काम करता था। दिलबर नेगी की उम्र महज 22 साल थी। अनिल स्वीट हाउस के दूसरे फ्लोर पर 26 तारीख को दिलबर नेगी का शव बहुत बुरी हालत में मिला था। उसके दोनों हाथ कटे हुए थे।

Delhi Police: Crime Branch has arrested an accused Shahnawaz, in the murder/riot case of Gokulpuri which was registered after the body of one Dilbar Negi was found in mutilated condition in Anil Sweet House, Brijpuri on 26th February. #DelhiViolencepic.twitter.com/p07SjSUpZS— ANI (@ANI) March 7, 2020

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली क्राइमकपिल मिश्रशाहीन बाग़ प्रोटेस्टजाफराबाद हिंसाकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट'मैंने कांड कर दिया': IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद हत्यारे ने चचेरे भाई को किया फोन

क्राइम अलर्ट'गलती हो गई...', दिल्ली कोर्ट में राहुल मीणा का कबूलनामा, IRS अफसर की बेटी के रेप और हत्या मामले में जांच जारी

क्राइम अलर्टDelhi rape-murder: आरोपी राहुल मीणा ने IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले एक अन्य महिला का भी किया था रेप

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई