लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने संयुक्त राष्ट्र को लिखा पत्र, कहा- भारत में गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन

By भाषा | Updated: March 3, 2020 05:30 IST

दलित संगठन के प्रमुख ने आरोप लगाया कि दिसंबर में इस कानून पर हस्ताक्षर होने के बाद से देश में सामाजिक-राजनीतिक स्थिति ऐसी है कि देश में ‘राज्य प्रायोजित अत्याचार ऊंचाइयां’ छू रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तरपूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के बाद आजाद ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त को पत्र लिखा है। पुरुषों को पीट-पीटकर मारा जा रहा है और महिलाओं तथा लड़कियों के साथ बलात्कार हो रहा है।’’

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने संयुक्त राष्ट्र से आग्रह किया है कि वह ‘भारत में गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन’ की जांच करें। उत्तरपूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के बाद आजाद ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त को पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब मैं लिख रहा हूं तो अब तक 45 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और हर घंटे मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। पुरुषों को पीट-पीटकर मारा जा रहा है और महिलाओं तथा लड़कियों के साथ बलात्कार हो रहा है।’’

चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘ हजारों की संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं और अपना घर छोड़कर जा रहे हैं... और अब तक राज्य प्रशासन पूरी तरह से विफल रहा है।’’ चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ‘ मूक दर्शक’ बनी रही।

दलित संगठन के प्रमुख ने आरोप लगाया कि दिसंबर में इस कानून पर हस्ताक्षर होने के बाद से देश में सामाजिक-राजनीतिक स्थिति ऐसी है कि देश में ‘राज्य प्रायोजित अत्याचार ऊंचाइयां’ छू रहा है। 

टॅग्स :भीम आर्मीचंद्रशेखर आजादकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Bharat Train: कमालपुर स्टेशन पार किया, बाहर से पत्थर फेंके, मेरे से दो सीट आगे बैठे यात्री के पास का शीशा चकनाचूर हो गया?, सांसद चंद्रशेखर आजाद का दावा, पढ़िए एक्स पर क्या लिखा...

भारतHindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना

भारतचंद्रशेखर आजाद रावण पर महिला ने झांसा देने के लगाएं आरोप, वीडियो भी शेयर किया

भारतLok Sabha Elections 2024 Phase 1 Voting: 'यह चुनाव चन्द्रशेखर नहीं, जनता लड़ रही', चंद्रशेखर आजाद ने कहा- "नगीना की जनता किसी भी तानाशाह को उखाड़ फेंकेगी"

भारतUttar Pradesh LS polls 2024: आकाश ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को बेघर और खराब किस्मत वाला बताया

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए