लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के उपहार सिनेमा में फिर लगी आग, 1997 की घटना में 59 लोगों की हुई थी मौत

By विनीत कुमार | Updated: April 17, 2022 11:12 IST

दिल्ली के उपहार सिनेमा में एक बार फिर आग लग गई है। ये सिनेमा हॉल हालांकि 1997 की घटना के बाद से बंद है। 1997 में यहां आग लगने से 59 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली के उपहार सिनेमा में रविवार सुबह आग लग गई। कुछ ही घंटों बाद हालांकि इस पर काबू पा लिया गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था। इससे पहले आग की लपटें दूर तक फैली नजर आ रही थीं।

सामने आई जानकारी के अनुसार सिनेमा हॉल अहाते में रखे कबाड़ के अलावा सीटों और फर्नीचर में आग लगी थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

गौरतलब है कि साल 1997 में भी उपहार सिनेमा हॉल में आग लगने की घटना सामने आई थी। उस घटना में तब 59 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। ये सिनेमा हॉल उस घटना के बाद से ही बंद है।

पीटीआई के अनुसार  दिल्ली दमकल सेवा विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार तड़के 4.46 बजे फोन पर उपहार सिनेमाघर में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की नौ गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना की गईं। गर्ग के मुताबिक, सिनेमाघर में मौजूद सीट, फर्नीचर और कबाड़ में आग लग गई थी, जिस पर सुबह करीब 7.20 बजे काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि थियेटर की बालकनी और एक मंजिल पर लगी आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

टॅग्स :दिल्ली समाचारअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह