लाइव न्यूज़ :

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पूरे किये 100 साल, केंद्र सरकार ने जारी किया शताब्दी टिकट और 100 रुपये का सिक्का

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 2, 2022 14:25 IST

देश के कुल 45 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एक दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऐतिहासिक यात्रा को देखते हुए केंद्र सरकार ने शताब्दी स्मारक टिकट और 100 रुपए मूल्य का स्मारक सिक्का जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने अपने सफर के 100 साल पूरे कर लिये हैंदिल्ली यूनिवर्सिटी की स्थापना 1 मई 1922 को 750 छात्रों के साथ हुई थी 40 हजार रुपए बजट के साथ शुरू हुई इस यूनिवर्सिटी का मौजूदा बजट 838 करोड़ रुपये से अधिक का है

दिल्ली: 750 छात्रों के साथ 1 मई 1922 को शुरू हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने अपने सफर के 100 साल पूरे कर लिये हैं। शताब्दी वर्ष पर डीयू में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई लोगों ने शिरकत की।

देश के कुल 45 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एक दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऐतिहासिक यात्रा को देखते हुए केंद्र सरकार ने शताब्दी स्मारक टिकट और 100 रुपए मूल्य का स्मारक सिक्का जारी किया। इस यूनिवर्सिटी का अपना ऐतिहासिक महत्व इसलिए भी है क्योंकि शहीद भगत सिंह ने इस संस्थान में एक रात गुजारी थी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी इसके सेंट स्टीफन कॉलेज में रह चुके हैं।

100 साल पहले डीयू की नींव पड़ी थी तो इसका कुल बजट महज 40 हजार रुपए था। वहीं अगर हम मौजूदा समय की बात करें तो आज डीयू का बजट 838 करोड़ रुपये से अधिक का है।

डीयू के शताब्दी दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने यूनिवर्सिटी की शताब्दी वेबसाइट भी लॉन्च की। साल 2022 के दिक्षांत समारोह में डीयू ने छात्रों को 1,73,541 डिजिटल डिग्रियां प्रदान की।

डीयू के मुताबिक साल 2022 में जो कुल डिग्रियां दी गईं, उनमें 77,563 डिग्रियां रेगुलर कॉलेजों के छात्रों ने प्राप्त की, जिनमें अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों ही पाठ्यक्रमों के छात्र शामिल हैं। इसके अलावा एसओएल में अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में भी 91,850 छात्रों को और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में 1 हजार 126 छात्रों को डिग्रियां दी गईं।

डीयू की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी आज के वक्त में 6 लाख 6 हजार 228 छात्रों को शिक्षा दे रहा है। आज से 100 साल पहले 1 मई 1922 को सिर्फ 3 कॉलेजों के साथ शुरू हुए इस यूनिवर्सिटी के 90 कॉलेजों में 16 फैकल्टी चलती है, जिसमें हजारों शिक्षक पढ़ा रहे हैं।

समारोह के विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने अपने भाषण में डीयू के 100 वर्ष पूरे होने पर वाइस चांसलर, शिक्षकों, और छात्रों के साथ डीयू से जुड़े सभी गैर शिक्षक कर्मचारियों को बधाई दी। शिक्षा मंत्री प्रदान ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के 100 साल की स्वर्णिम यात्रा में छात्रों और शिक्षकों का का अहम योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि देश आजादी का अमृतमहोत्सव मना रहा है और डीयू अपना शताब्दी वर्ष। जब देश की आजादी के 100 साल होंगे तो डीयू अपनी स्थापना के 125वीं वर्ष मनाएगा। इसलिए अगले 25 सालों डीयू को शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कुछ करना है।

इस मौके पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश सिंह ने कहा कि इन 100 सालों में यूनिवर्सिटी देश के हर घर और हर मन में अपनी जगह बना चुकी है। प्रोफेसर योगेश सिंह ने डीयू की स्थापना को लेकर कानूनी प्रक्रियाओं से लेकर इसके 100 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास पर भी प्रकाश डाला।

शताब्दी समारोह शुरू होने से पहले सुबह में वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश सिंह ने डीयू परिसर में 165 फुट ऊंचे राष्ट्र ध्वज को भी फहराकर समारोह के उद्घााटन की शुरूआत की थी। 

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयएजुकेशनएम. वेकैंया नायडूधर्मेंद्र प्रधान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा