लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय ने वर्ष 2022-23 सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 00:04 IST

Open in App

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने मंगलवार को अपनी कार्यकारी परिषद की बैठक में वर्ष 2022-23 सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) और चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के कार्यान्वयन को मंजूरी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 से एनईपी को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन सदस्यों ने कार्यान्वयन को लेकर असहमति जताई। एनईपी और चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के कार्यान्वयन को अकादमिक मामलों की स्थायी समिति और अकादमिक परिषद द्वारा पिछले सप्ताह अनुमोदित किया गया था। बैठक में बहुस्तरीय प्रवेश/निकासी योजना (एमईईएस) को भी मंजूरी प्रदान की गई जिसमें छात्र विभिन्न चरणों में कार्यक्रम में प्रवेश या बाहर निकल सकते हैं। साथ ही एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) को भी मंजूरी दी गई। विश्वविद्यालय की सर्वोच्च निर्णायक संस्था कार्यकारी परिषद ने एमईईएस और एबीसी को अपनी मंजूरी प्रदान की। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने मंगलवार को एनईपी लागू करने के खिलाफ एक ऑनलाइन विरोध प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

भारतDU Admission Rules Change: डीयू ने एडमिशन रूल को किया चेंज, इस साल प्रवेश करने वाले छात्रों के लिए ये जानना जरूरी

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज