Delhi University: 'छात्रों की डिग्री में होंगे 17 सिक्योरिटी फीचर', 24 फरवरी को डीयू का 100वां दीक्षांत समारोह

By धीरज मिश्रा | Published: February 22, 2024 04:55 PM2024-02-22T16:55:30+5:302024-02-22T17:03:15+5:30

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय के 100वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 24 फरवरी को किया जा रहा है। जिसमें भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्यातिथि होंगे।

Jagdeep Dhankhar chief guest 100th convocation ceremony DELHI UNIVERSITY 24 February | Delhi University: 'छात्रों की डिग्री में होंगे 17 सिक्योरिटी फीचर', 24 फरवरी को डीयू का 100वां दीक्षांत समारोह

फाइल फोटो

Highlights24 फरवरी को दिल्ली विश्वविद्यालय का 100वां दीक्षांत समारोहउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे मुख्यातिथिभारतीय सांस्कृतिक परिधान में दिखेंगे विद्यार्थी और शिक्षक

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय के 100वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 24 फरवरी को किया जा रहा है। जिसमें भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्यातिथि होंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि 2023 में अपनी डिग्री पूरी करने वाले यूजी और पीजी के एक लाख, 38 हजार, 20 विद्यार्थी दीक्षित होंगे।

इस अवसर पर तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। इस बार 100वें दीक्षांत समारोह पर कुछ नई चीजें भी होने जा रही हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि इस बार दीक्षांत परिधान में बदलाव किया गया है। विद्यार्थी भारतीय संस्कृति के अनुरूप अंगवस्त्र धारण करके दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इस बार डिग्री में भी काफी बदलाव नज़र आएंगे।

उन्होंने बताया कि अलग-अलग रंगों के ड्रेस में छात्र दिखाई देंगे।पीजी के विद्यार्थियों के लिए फ़िरोज़ा रंग का गोल्डन बॉर्डर वाला हैंडलूम। यूजी. के विद्यार्थियों के लिए पीले रंग का गोल्डन बॉर्डर वाला हैंडलूम फैब्रिक। जिसके दोनों किनारों की ओर विश्वविद्यालय का लोगो और शताब्दी लोगो बने होंगे। 


डिग्री में होंगे 17 सिक्योरिटी फीचर

कुलपति ने बताया कि इस बार डिग्री में भी काफी बदलाव किए गए हैं। इस बार विद्यार्थियों की माता का नाम भी डिग्री पर छापा गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की रंगीन फोटो भी डिग्री पर छपी होगी। प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि डिग्री पर करेंसी नोटों की तरह 17 विभिन्न सिक्योरिटी फीचर होंगे जिस कारण उसकी नकल करना आसान नहीं रहेगा।

दीक्षांत समारोह में 207 मेडल,पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिनमें 173 गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट होंगे और 34 पुरस्कार सर्टिफिकेट होंगे। उन्होंने बताया कि इन मैडलों, पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कुल विद्यार्थियों की संख्या 167 है। जिनमें 110 महिला और 57 पुरुष विद्यार्थी शामिल हैं। पीएचडी धारकों का आंकड़ा भी साढ़े छ: सौ के करीब हो सकता है। दीक्षांत के लिए कुल डिग्री धारकों की संख्या 138020 है जिनमें से 130697 यूजी और 7323 पीजी विद्यार्थी हैं। इनमें 58545 पुरुष और 79475 महिला विद्यार्थी शामिल हैं।

Web Title: Jagdeep Dhankhar chief guest 100th convocation ceremony DELHI UNIVERSITY 24 February

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे