लाइव न्यूज़ :

दिल्ली यातायात पुलिस ने रेड क्रॉस रोड से संबंधित परामर्श जारी किया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 23:04 IST

Open in App

दिल्ली यातायात पुलिस ने रेड क्रॉस रोड में सीवर का काम चलने के कारण मार्ग के बंद होने के चलते बृहस्पतिवार को परामर्श जारी करके वाहनों को परिवर्तित मार्गों से ले जाने का सुझाव दिया। अधिकारियों ने बताया कि रेड क्रॉस रोड एक अधिसूचित एकल मार्ग है जिसमें रेल भवन गोलचक्कर से संसद मार्ग की ओर यातायात जाता है, लेकिन काम चलने के कारण, सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर से रेल भवन गोल चक्कर की ओर किसी भी वाणिज्यिक माल वाहन को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वाहनों को सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर से मौलाना आजाद रोड की ओर मोड़ा जाएगा। वे अपनी आगे की यात्रा के लिए मौलाना आजाद रोड-जनपथ-विंडसर प्लेस या मौलाना आजाद रोड-अकबर रोड-सी-हेक्सागन मार्ग पर जा सकते हैं। यातायात पुलिस ने सुझाव दिया कि राजेंद्र प्रसाद मार्ग और रेल भवन गोल चक्कर के रास्ते रेड क्रॉस मार्ग पर जाने वाले यात्री जनपथ-विंडसर प्लेस से आगे बढ़ सकते हैं।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एसडी मिश्रा ने कहा, ‘‘सीवर के काम के चलते अब सड़क को सभी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। भीड़-भाड़ को कम करने के लिए, रेल भवन गोल चक्कर से सभी यातायात को रायसीना रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा। वाहन पटेल चौक के लिए जंतर मंतर मार्ग-अशोक रोड पर जा सकते हैं और कनॉट प्लेस के लिए विंडसर प्लेस- जनपथ मार्ग ले सकते हैं। परामर्श के अनुसार साउथ एवेन्यू-त्यागराज मार्ग-कृष्णा मेनन मार्ग से सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर पहुंचने वाली सभी बसों को तीनमूर्ति गोल चक्कर से मदर टेरेसा क्रिसेंट की ओर मोडा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतDelhi Traffic Advisory: दिल्ली-लोनी रोड पर सफर करने वाले ध्यान दें! अगले 15 दिन क्यों रहेगा ट्रैफिक प्रभावित? जानें वजह

भारतDC vs KKR Match Today: क्रिकेट प्रेमियों और राहगीरों के लिए जरूरी खबर; दिल्ली के इन रूटों पर आज रहेगा भारी ट्रैफिक, देखें पूरी लिस्ट

भारतसावधान दिल्लीवाले! चालान भरने में हुई 45 दिन की देरी, तो लगेगा भारी जुर्माना, पढ़ लें यह जरूरी नियम

भारतदिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: आज रात 10 बजे तक कई रास्ते बंद? चुनाव नतीजों के बीच पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल