लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., दिवाली की रात आतिशबाजी से हुए कई हादसे, पटाखों से जगह-जगह लगी आग ने त्योहार का मजा किया किरकिरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2025 10:35 IST

Diwali 2025: अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब 10.45 बजे पाटलीपाड़ा इलाके में स्थित इमारत में दिवाली उत्सव के दौरान हुई।

Open in App

Diwali 2025:  दिल्ली के मोहन गार्डन में चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने के बाद वहां से सात लोगों को सुरक्षित निकाला गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात 10 बजे इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। पटाखों के कारण घरेलू सामान में आग लग गयी, जिसके बाद डीएफएस ने सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। डीएफएस अधिकारी ने बताया, ‘‘अग्निशमन की कुल छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और रात साढ़े 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।’

ठाणे में एक मकान की बालकनी में पटाखे से आग लगी, फर्नीचर नष्ट

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक इमारत की 31वीं मंजिल पर स्थित मकान की बालकनी में पटाखे से आग लग गई, जिससे वहां रखा फर्नीचर नष्ट हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब 10.45 बजे पाटलीपाड़ा इलाके में स्थित इमारत में दिवाली उत्सव के दौरान हुई। इसमें कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि आग पटाखों के कारण लगी।

उन्होंने बताया कि इमारत की 31वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी में रखा फर्नीचर जलकर खाक हो गया। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि पटाखों के कारण शहर में आग लगने की कुछ अन्य छोटी-मोटी घटनाएं भी हुईं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। 

टॅग्स :दिवालीदिल्ली-एनसीआरमहाराष्ट्रThane Policeअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए