लाइव न्यूज़ :

दिल्ली CS मारपीट मामलाः कोर्ट ने फिर खारिज की AAP विधायक जारवाल की जमानत याचिका 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 27, 2018 20:11 IST

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि विधायक प्रकाश जारवाल पर आरोप काफी गंभीर हैं। इसके चलते उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती है।

Open in App

नई दिल्ली, 27 फरवरीः दिल्ली के मुख्य सचिव अंशू प्रकाश के साथ कथित तौर पर हुई मारपीट के मामल में आरोपी देवली से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत अर्जी मंगलवार को कोर्ट ने खारिज कर दी है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि विधायक प्रकाश जारवाल पर आरोप काफी गंभीर हैं। इसके चलते उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती है। याचिका में दलील दी गई थी कि जारवाल की पिछले दिनों शादी हुई है इसलिए उन्हे जमानत दे दी जाए। यह दूसरा मौका है जब कोर्ट ने याचिका को खारिज किया है।बैठक में शामिल हुए मुख्य सचिव

वहीं, मंगलवार को दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश सचिवालय में बजट सत्र को लेकर आप की सरकार की ओर से आयोजित हुई बैठक में शामिल हुए। मुख्य सचिव के साथ कथित रूप से हुई मारपीट के बाद यह पहला मौका था जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अंशु प्रकाश आमने सामने थे। सीएम केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विधानसभा बजट सत्र की तारीख तय करने के लिए मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। यह बजट सत्र 16 से 28 मार्च तक चलेगा। 

मुख्य सचिव ने लिखी चिट्ठी

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने बैठक में शामिल होने से पहले मंगलवार को दिल्ली के अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा कि इस बैठक में मैं अपने संबंधित सहकर्मियों के साथ आऊंगा। मुझे उम्मीद है कि सीएम सुनिश्चित करेंगे कि इस बैठक में अधिकारियों पर कोई शारीरिक हमला न हो। यह भी उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में अव्यवस्था नहीं होगी और अधिकारियों की गरिमा का सम्मान किया जाएगा।

यह है मामला

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने 19 फरवरी की रात को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में उनके समक्ष दो विधायकों द्वारा उनके साथ कथित मारपीट की शिकायत की थी,  जिसके बाद दो विधायक को गिरफ्तार किया गया था। इन गिरफ्तारियों में प्रकाश जारवाल और अमानतुल्ला खान शामिल थे। दिल्ली पुलिस ने जारवाल को 20 फरवरी और अमानतुल्ला को 21 फरवरी की शाम को गिरफ्तार कर लिया था।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअंशु प्रकाशअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल