लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सिंहासन: 1993 से अब तक दिल्ली में बने पांच मुख्यमंत्री, जानें किसने कितने दिन चलाई सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2020 14:12 IST

दिल्ली में पहली बार विधानसभा का चुनाव 1952 में हुआ था। इस दौरान कांग्रेस के चौधरी ब्रह्म पहले अंतरिम मुख्यमंत्री बने थे। चौधरी साहब दिल्ली की सत्ता में 1952 से 1955 तक रहे जिसके बाद 1955 में गुरुमुख निहाल सिंह दिल्ली के अंतरिम मुख्यमंत्री बने। आपको बता दें कि गुरुमुख निहाल सिंह न सिर्फ कांग्रेस के दिग्गज नेता थे बल्कि राजस्थान के पहले राज्यपाल भी थे। 

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली को 1966 में पहली बार महानगर पालिका बनाया गया।दिल्ली में पहली बार विधानसभा का चुनाव 1952 में हुआ था जिसके बाद कांग्रेस के चौधरी ब्रह्म पहले अंतरिम मुख्यमंत्री बने थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव होने में करीब दो सप्ताह बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल सत्ता में आने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। 8 फरवरी को चुनाव होने के बाद 11 फरवरी को यह साफ हो जाएगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। इसी कड़ी में लोकमत आपको दिल्ली की सत्ता पर बैठने वाले मुख्यमंत्रियों व दिल्ली की राजनीतिक इतिहास को सिलसिलेवार तरह से बताएगा, जिसे आप जानना चाहते हैं।

देश की राजधानी दिल्ली को 1966 में पहली बार महानगर पालिका बनाया गया। इसके पहले ही दिल्ली में पहली बार विधानसभा का चुनाव 1952 में हुआ था। इस दौरान कांग्रेस के चौधरी ब्रह्म पहले अंतरिम मुख्यमंत्री बने थे। चौधरी साहब दिल्ली की सत्ता में 1952 से 1955 तक रहे जिसके बाद 1955 में गुरुमुख निहाल सिंह दिल्ली के अंतरिम मुख्यमंत्री बने। आपको बता दें कि गुरुमुख निहाल सिंह न सिर्फ कांग्रेस के दिग्गज नेता थे बल्कि राजस्थान के पहले राज्यपाल भी थे। 

1993 में मदन लाल खुराना बने सीएम

संविधान में संशोधन के बाद वर्ष 1993 में दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव हुए। भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली। भारतीय जनता पार्टी के मदनलाल खुराना मुख्यमंत्री चुने गए। दिल्ली के तीसरे मुख्यमंत्री के नाते खुराना से लोगों को काफी उम्मीदें थी। उन्होंने काम भी किए। 1996 में हवाला मामले में नाम आने के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा।

1996 में मदन लाल खुराना बने सीएम

1996 के बहुचर्चित हवाला मामले में मदनलाल खुराना का नाम आने के बाद उन्हे भारी मन से मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा। भाजपा ने व्हिप जारी कर साहिब सिंह वर्मा को मुख्यमंत्री बनवाया। साहिब सिंह वर्मा के कार्यकाल में पार्टी की हालत दिल्ली में खराब हो गई। पार्टी के अंदर ही वर्मा का विरोध होने लगा। विधानसभा का कार्यकाल 1998 तक था। चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक और मुख्यमंत्री बदल दिया।

1998 में सुषमा स्वराज दिल्ली की सत्ता पर बैठी1998 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा दिलवाकर सुषमा स्वराज को अक्टूबर 1998 में मुख्यमंत्री बनाया। इस तरह सुषमा स्वराज दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी। चुनाव में भाजपा को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के कई दिग्गज चुनाव हार गए। सुषमा स्वराज बड़ी मुश्किल से जीत पाई।

1998 में शीला की सत्ता में वापसी दिसंबर 1998 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जीतकर आई। शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री चुना गया। उन्होंने अपना एक कार्यकाल पूरा किया और 2003-2008 में हुए चुनावों में दूसरी और तीसरी बार जीतकर वे फिर मुख्यमंत्री बनीं। 15 साल के अपने कार्यकाल में शीला दीक्षित ने दिल्ली का चेहरा बदल कर रख दिया। इस दौरान हुए भ्रष्टाचार के चलते 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सहित शीला दीक्षित बुरी तरह चुनाव हार गई। इस चुनाव के बाद देश की राजनीति की दिशा ही बदल गई और अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी की पार्टी का उदय हुआ।

2013 में आंदोलन के गर्भ से अरविंद उदय2013 में हुए दिल्ली की पांचवी विधानसभा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। राज्यपाल ने सबसे बड़े दल के नाते भाजपा को सरकार बनाने को कहा। भाजपा ने बहुमत न होने का हवाला देकर सरकार बनाने से मना कर दिया। इसके बाद बदले घटनाक्रम के तहत कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी को सर्मथन देकर सरकार बनवा दी। उस समय देश के सबसे चहते अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने। 49 दिन सरकार बनाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। दिल्ली में विधानसभा भंग कर राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। इस बीच कई बार सरकार बनाने की कोशिश परदे के पीछे होती रही पर सरकार नहीं बन सकी।    

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव