लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बारिश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पिछले एक दशक में अक्टूबर में 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा

By विनीत कुमार | Updated: October 9, 2022 12:59 IST

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे से बारिश ने राजधानी की हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार ला दिया है। वहीं तापमान में भी दिल्ली में 10 10 डिग्री से अधिक की गिरावट देखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अक्टूबर में भारी बारिश, 24 घंटे में इस महीने में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड बना।वहीं, IMD के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 2007 के बाद से दूसरी सबसे अधिक बारिश हुई हैशनिवार से बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में 10 डिग्री से अधिक की गिरावट।

दिल्ली-एनसीआर के इलाके पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से भारी बारिश का अनुभव कर रहे हैं। शनिवार से शुरू हुआ सिलसिला रविवार को भी जारी है। आज भी बारिश की संभावता जताई गई है। आलम ये है कि शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है। कई प्रमुख मार्गों पर यातायात की गति धीमी है।

हालांकि अक्टूबर के महीने में राष्ट्रीय राजधानी में ऐसी भारी बारिश होना सामान्य नहीं है, लेकिन इससे एक फायदा ये जरूर हुआ है कि इलाके में हवा की गुणवत्ता में सुधार से काफी राहत मिली है। आम तौर पर अक्टूबर ही वह महीना भी होता है जब सर्दियों की शुरुआत के साथ हवा की गुणवत्ता खराब होने लगती है। प्रदूषण और खेत में पराली आदि जलाए जाने को इसका जिम्मेदार ठहराया जाता है।

दिल्ली में भारी बारिश  से बना रिकॉर्ड

बहरहाल, इन सबके बीच इस बीच रविवार को एक ट्वीट में निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में हुई बारिश ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। ट्वीट के अनुसार यह अक्टूबर में शहर में सफदरजंग में पिछले एक दशक में हुई सबसे अधिक बारिश है। सफदरजंग वेधशाला दिल्ली का प्राथमिक मौसम केंद्र है। 

महेश पलावत ने ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली सफदरजंग में 24 घंटे में 74 मिमी बारिश पिछले एक दशक के दौरान सबसे अधिक है। अगले दो दिनों तक बारिश जारी रह सकती है, लेकिन कम तीव्रता के साथ होगी। 1954 में 01 अक्टूबर को रिकॉर्ड 172.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।'

वहीं, भारती मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 2007 के बाद से दूसरी सबसे अधिक बारिश हुई है। यह शहर के लिए एक नया रिकॉर्ड है। दिल्ली सफदरजंग, लोधी रोड और आयानगर में क्रमश: 74.3 मिमी, 87.2 मिमी और 85.2 मिमी बारिश हुई। इसके अतिरिक्त, दिल्ली रिज और पालम ने क्रमशः 60 मिमी और 64 मिमी बारिश की सूचना दी।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार से बारिश के कारण तापमान में 10 डिग्री से अधिक की गिरावट देखी गई है। सोमवार तक बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है। ऐसे में यह ऑफिस और काम पर जाने वालों के लिए राहत की बात होगी।

दिल्ली ही नहीं फिलहाल इससे सटे फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा में भी भारी बारिश हो रही है। आईएमडी के अनुसार पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, रामपुर, संभल, चंदौसी, जहांगीराबाद, खुर्जा, नरोरा, सहसवां, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज, नंदगांव, हाथरस, मथुरा और एटा भी बारिश प्रभावित हुए हैं। .महाराष्ट्र में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देश के कई अन्य राज्यों में भारी बारिश हुई है।

टॅग्स :दिल्ली समाचारदिल्ली-एनसीआरIndia Meteorological Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?