लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे : अदालत ने एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: December 3, 2020 20:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से संबंधित मामले में एक व्यक्ति की जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह कथित तौर पर दंगों में सक्रिय रूप से शामिल था तथा उसे एक वीडियो फुटेज में हिंसक भीड़ के बीच लोहे की छड़ थामे देखा जा सकता है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने जाफराबाद इलाके में दंगों के दौरान गोली लगने से अमान नाम व्यक्ति की मौत से संबंधित मामले में रिफाकत अली की जमानत याचिका खारिज कर दी।

अदालत ने कहा कि अली ने कथित रूप से अन्य लोगों को घृणास्पद संदेश भेजे, लेकिन बाद में उन्हें डिलीट कर दिया।

अदालत ने कहा कि उसके मोबाइल का डिलीट किया गया डाटा वापस हासिल करने के लिये मोबाइल फोन को विशेषज्ञों के पास भेजा गया था। साथ ही घटना के दिन उसने जो टोपी पहन रखी थी, उसे भी बरामद कर लिया गया।

अदालत ने अपने आदेश में कहा, ''आरोप पत्र में कहा गया है कि इस पूरे घटनाक्रम में 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद रहे कई पुलिसकर्मियों को लगीं चोटों से हालात तथा अपराध की गंभीरता का पता चलता है। इसके अलावा इस बात में भी कोई संदेह नहीं है कि अमान की मौत भी घटना के दौरान गोली लगने से हुई।''

आदेश में कहा गया है, ''इसके अलावा, इस मामले में आरोपी (अली) की एक वीडियो फुटेज भी मिली है, जिसमें वह दंगाइयों के बीच दिख रहा है। उसने हिंसक भीड़ के बीच लोहे की छड़ भी थाम रखी है...इसके अतिरिक्त आरोपी दंगों में सक्रिय रूप से शामिल था।''

सुनवाई के दौरान अली की ओर से पेश वकील अब्दुल गफ्फार ने दलील दी कि गोली लगने की अमान की मौत का प्रत्यक्ष रूप से आरोपी से कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही ऐसा कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है, जिससे उसे अपराध से जोड़ा जा सके।

पुलिस की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक राजीव कृष्णन शर्मा ने यह कहते हुए जमानत याचिका का विरोध किया कि अली को इस मामले में इसलिये गिरफ्तार किया गया क्योंकि वीडियो फुटेज और पहले गिरफ्तार किये जा चुके आरोपियों के बयानों के आधार पर उसकी मौजूदगी के बारे में पता चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह