लाइव न्यूज़ :

Delhi-Mumbai: दिल्ली में कोविड चिंताजनक, 24 घंटे में 1964 नए केस और 8 की मौत, जानें मुंबई का क्या है हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 18, 2022 21:36 IST

Delhi-Mumbai: मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,201 नये मामले सामने आये, जो 30 जून के बाद एक दिन में दर्ज किए गए सर्वाधिक नये मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।कोविड के साथ बुखार का मामला बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में 1939 लोग ठीक हुए और सक्रिय मामले 6,826 हैं।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का मामला तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में कोविड के 1964 नए मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हो गई है। संक्रमण दर 9.42 प्रतिशत है। 1939 लोग ठीक हुए और सक्रिय मामले 6,826 हैं। कोविड के साथ बुखार का मामला बढ़ता जा रहा है। 

मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,201 नये मामले सामने आये, जो 30 जून के बाद एक दिन में दर्ज किए गए सर्वाधिक नये मामले हैं। इसी अवधि में कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हुई। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने ये आंकड़े जारी किये हैं। दिल्ली में कोविड-19 के 1,964 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,90,355 हो गई जबकि मृतक संख्या बढ़कर 26,408 हो गई। विभाग का कहना है कि 20,844 नमूनों की जांच के बाद 1964 नये मामलों का पता चला।

मंगलवार को संक्रमण दर 19.20 प्रतिशत थी

बुधवार को यहां कोविड-19 के 1,652 नये मामले सामने आये थे जबकि आठ मरीजों की मौत हो गई थी। कल संक्रमण दर 9.92 थी जो एक पखवाड़े बाद दस फीसद के नीचे आयी। मंगलवार को यहां कोविड-19 के 917 नये मामले सामने आये थे जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई थी। मंगलवार को संक्रमण दर 19.20 प्रतिशत थी।

बुधवार को मुंबई शहर में संक्रमण के 975 मामले सामने आये थे जबकि दो मरीजों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र की राजधानी में 30 जून को संक्रमण के 1,265 मामले दर्ज किए गए थे और एक मरीज की मौत हुई थी। इसके बाद से मामलों में कमी दर्ज की गई थी।

मुंबई में अब तक संक्रमण के 11,35,680 मामले सामने आ चुके हैं

बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नये मामलों के साथ ही मुंबई में अब तक संक्रमण के 11,35,680 मामले सामने आ चुके हैं जबकि इस घातक वायरस के कारण 19,670 मरीजों की मौत हो चुकी है। विज्ञप्ति के मुताबिक, मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान 11,253 नमूनों की जांच की गई, जिसके साथ ही अब तक 1,79,80,370 नमूनों की जांच की जा चुकी है। शहर में इस अवधि में 681 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। इसके मुताबिक, मुंबई में फिलहाल 5,712 मरीज उपचाराधीन हैं

टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनमुंबईमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'