लाइव न्यूज़ :

राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनावः AAP प्रत्याशी होंगे दुर्गेश पाठक, संजय सिंह बोले-दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता चुनाव लड़कर दिखाएं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 28, 2022 15:35 IST

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी अपने वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। उपचुनाव का परिणाम 26 जून को घोषित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग ने 23 जून को उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। सांसद संजय सिंह ने कहा कि आप के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक चुनाव लड़ेंगे। राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए निर्वाचन कारण उपचुनाव कराया जा रहा है।

नई दिल्लीः दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में एक महीने से भी कम समय बचा है। निर्वाचन आयोग ने 23 जून को उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव का परिणाम 26 जून को घोषित किया जाएगा।

इस बीच दिल्ली आप प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने कहा कि आप के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक यहां से चुनाव लड़ेंगे। सिंह ने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता को कहा कि हिम्मत है तो यहां से चुनाव लड़ कर दिखाएं। आओ, उनका सामना करें।

राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए निर्वाचन कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने साल 2013 में हुए चुनाव में आखिरी बार इस सीट पर जीत हासिल की थी, जब उसके उम्मीदवार आरपी सिंह थे।

इस विधानसभा क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। निर्वाचन आयोग ने राजेंद्र नगर के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की छह अन्य विधानसभा सीटों और तीन लोकसभा सीटों पर 23 जून को उपचुनाव कराने की घोषणा की थी।

भाजपा के एक नेता ने कहा, ''हम जमीन पर काम कर रहे हैं और उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। दिल्ली भाजपा के प्रभारी बैजयंत पांडा और अन्य नेताओं ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन क्षेत्र में एक बैठक की, जिसमें उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।''

इस सीट पर उम्मीदवारी के लिये दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, राजेंद्र नगर के पूर्व विधायक आर.पी. सिंह, दिल्ली भाजपा के पूर्व महासचिव राजेश भाटिया, दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा और हरीश खुराना सहित कई नेताओं के नाम सामने आए हैं।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया, ''गुप्ता और बग्गा ने राजेंद्र नगर से उपचुनाव न लड़ने की इच्छा से राष्ट्रीय नेताओं को अवगत करा दिया है।'' उन्होंने कहा कि पिछले 14 विधानसभा चुनावों में राजेंद्र नगर में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों में से 12 पंजाबी थे। उन्होंने कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र में पंजाबी मतदाताओं की संख्या लगभग 40 प्रतिशत है।

टॅग्स :उपचुनावAam Aadmi Partyदिल्लीसंजय सिंहअरविंद केजरीवालsanjay singhArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर